A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. अमृतसर में रईया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, हत्या के आरोपी की मौत, पुलिसकर्मी भी घायल

अमृतसर में रईया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, हत्या के आरोपी की मौत, पुलिसकर्मी भी घायल

बाबा बकाला विधानसभा क्षेत्र के रईया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर में एक बदमाश मारा गया। वहीं, दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

Encounter- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT एनकाउंटर वाली जगह पर निशान

अमृतसर के बाबा बकाला विधानसभा क्षेत्र के रईया गांव के पास सोमवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। कुछ दिन पहले धुलक गांव में 50 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस दोषियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी और नाकाबंदी कर रही थी।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रईया नहर के पास मौजूद हैं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मौके पर फायरिंग की।

एक आरोपी की मौत

फायरिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गोलियां लगीं। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत अमृतसर हॉस्पिटल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने वाले की पहचान तरनतारन के रहने वाले राजा बिल्ला के तौर पर हुई है। पुलिस ने दूसरे युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान अमृतसर कृष्णा नगर के रहने वाले मी के तौर पर हुई है।

पुलिसकर्मी भी घायल

इस एनकाउंटर के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई हाल ही में हुई लूट और हत्या के मामले को सुलझाने में एक अहम कदम है।

पुलिस का बयान

बॉर्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने कहा कि पुलिस लगातार क्रिमिनल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस गैंग के बाकी सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(अमृतसर से विशाल शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

चंडीगढ़ विधेयक को लेकर पंजाब में बवाल, सुरजेवाला बोले- 'यह संघवाद पर हमला'

पंजाब: 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हांथ पंकड़े गए सरकारी बाबू, मौके से 13 लाख कैश बरामद, अब कोर्ट में होगी पेशी