A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की हत्या, बाइक पर आए बदमाशों ने कुल्हाड़ी से किया हमला

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की हत्या, बाइक पर आए बदमाशों ने कुल्हाड़ी से किया हमला

लुधियाना में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

कुल्हाड़ी से हमला करके की हत्या। - India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE कुल्हाड़ी से हमला करके की हत्या।

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रविवार शाम को दो अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला करके एक स्थानीय कांग्रेस नेता की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो बदमाशों ने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पर हमला कर दिया। बदमाशों ने कुल्हाड़ी से उनपर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन ज्यादा चोट होने की वजह से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला

घटना की जानकारी देते हुए लुधियाना के कुम कलां थाने के प्रभारी अधिकारी परमदीप सिंह ने बताया कि दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर आए और कुर्सी पर बैठे परमिंदर तिवारी पर हमला कर दिया। इस हमले में परमिंदर तिवारी के सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद परमिंदर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया, ''इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है।'' उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अपराध के पीछे के उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है।

एमपी में 100 रुपये के लिए हत्या

एक अन्य मामले में एमपी के बड़वानी जिले में महज 100 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पाटी के थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि फूल सिंह (35) ने मनीष सोलंकी (23) को कुछ वक्त पहले 100 रुपये उधार दिए थे। जब उसने यह रकम वापस मांगी, तो शनिवार और रविवार की दरमियानी रात विवाद हो गया। इसके बाद मनीष ने अपने दो साथियों-वीरेंद्र सोलंकी (20) और रणछोड़ सोलंकी (19) के साथ मिलकर फूल सिंह को बुरी तरह पीटा, जिससे फूल सिंह की मौत हो गई।'' थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें-

बिहार: स्टेज पर महिला डांसरों के बीच जमकर मारपीट, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल