1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. '2027 के चुनावों के बाद पंजाब में सरकार बनाएगी BJP', सुनील जाखड़ ने इस भरोसे की वजह भी बताई

'2027 के चुनावों के बाद पंजाब में सरकार बनाएगी BJP', सुनील जाखड़ ने इस भरोसे की वजह भी बताई

सुनील जाखड़ ने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी पंजाब में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बीजेपी को उम्मीद की किरण मान रहे हैं। जाखड़ के मुताबिक, केवल डबल इंजन सरकार ही पंजाब को विकास और प्रशासनिक ठहराव से बाहर निकाल सकती है।

Sunil Jakhar Predicts BJP Government in Punjab After 2027 Polls, Cites Growing Public Support- India TV Hindi
Image Source : PTI FILE बीजेपी नेता सुनील जाखड़।

अबोहर: भारतीय जनता पार्टी की पंजाब यूनिट के नेता सुनील जाखड़ ने शनिवार को दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में भगवा पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने अपने इस भरोसी की वजह बताते हुए कहा कि सीमावर्ती राज्य के लोग बीजेपी को 'उम्मीद की किरण' के रूप में देख रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि सिर्फ डबल इंजन सरकार ही पंजाब को मौजूदा स्थिति से बाहर निकाल सकती है।

'लोगों ने BJP को सत्ता में लाने का मन बना लिया'

अबोहर में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल के जन-सेवा कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सर्व समाज ओबीसी’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए जाखड़ ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अब भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि केवल 'डबल इंजन सरकार' (राज्य और केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार) ही पंजाब को आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कारण आए 'विकास और प्रशासनिक ठहराव' से बाहर निकाल सकती है।

'केंद्र के बिना पंजाब का विकास संभव नहीं'

बीजेपी नेता ने कहा कि पंजाब की मौजूदा स्थिति से बाहर निकलने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा, 'जिस तरह मोदी सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर काम किया है, उसी तरह पंजाब में भाजपा सरकार 'सबका हिसाब' भी सुनिश्चित करेगी और जिन लोगों ने निजी फायदे के लिए पंजाब के सरकारी खजाने को 'लूटा' है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

AAP सरकार पर हमला, बंगाल से तुलना

जाखड़ ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में इसका हाल वैसा ही होगा जैसा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का हुआ। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया। इसके आधार पर उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भी आने वाले चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी पूरी तरह बिखर जाएगी। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के लोग बीजेपी को एक विकल्प और उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

पंजाब में चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज, BJP ने की बड़ी बैठक, AAP और कांग्रेस ने भी ठोंकी ताल

कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में होगी वापसी? भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, बोले- "संपर्क में हैं"