बीजेपी सरकार में बनी अन्नपूर्णा योजना का नाम बदलकर गहलोत सरकार ने इंदिरा रसोई रखा?
बीजेपी सरकार में बनी अन्नपूर्णा योजना का नाम बदलकर गहलोत सरकार ने इंदिरा रसोई रखा?
Manish Bhattacharya
Published : Aug 19, 2020 04:21 pm IST, Updated : Aug 19, 2020 04:25 pm IST
राजस्थान की गहलोत सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि बीजेपी सरकार में बनी अन्नपूर्णा योजना का नाम बदलकर इंदिरा रसोई रख दिया गया है।
Image Source : FILE PHOTOAshok Gehlot changes name of vasundhra raje's annapurna yojna to indira rasoi
जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की गरीब और जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक भोजन देने वाली इंदिरा रसोई योजना के शुरू होने से पहले ही सियासत शुरू हो गई है। गहलोत सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि बीजेपी सरकार में बनी अन्नपूर्णा योजना का नाम बदलकर इंदिरा रसोई रख दिया गया है।
बता दें कि, आगामी 20 अगस्त यानी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गहलोत सरकार गरीबों को पौष्टिक भोजन देने के लिए इंदिरा रसोई योजना लॉन्च करने जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीते 23 जून को इंदिरा रसोई योजना की घोषणा की थी। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब व निर्धन लोगों को सस्ते दामों पर पौष्टिक भोजन दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि गहलोत सरकार इंदिरा रसोई योजना पर प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इंदिरा रसोई योजना के माध्यम से राज्य के गरीब व जरूरतमंद लोगों को महज 5 से 10 रुपए में दो वक्त का खाना मुहैया कराया जाएगा। इंदिरा रसोई योजना स्थाई रसोई से चलाई जाएगी, जहां लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी।