1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के झालावार में भूकंप के झटके से कांपी धरती, घरों से निकलकर भागे लोग, देखें वीडियो

राजस्थान के झालावार में भूकंप के झटके से कांपी धरती, घरों से निकलकर भागे लोग, देखें वीडियो

राजस्थान के झालावाड़ के कई गांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका पता चलते ही लोग अपने अपने घरों से निकलकर बाहर भागने लगे। भूकम्प के झटके का सीसीटीवी सामने आया है।

भूकंप का वीडियो आया सामने- India TV Hindi
Image Source : REPORTER भूकंप का वीडियो आया सामने

राजस्थान के झालावाड़ जिले के कई गांवों में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र स्थित नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी और आवर गांवों में मंगलवार सुबह आए भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी मच गई और घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। कई मकानों में दरारें आ गई हैं, फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटकों का सबसे ज्यादा असर नोलाई पंचायत क्षेत्र के गांवों में देखने को मिला है। भूकंप की वजह से स्कूलों में छुट्टी दे दी गई।

देखें भूकंप का वीडियो

भूकंप के झटकों से गांव में दहशत 
ग्रामीणों ने बताया कि अचानक जमीन थरथराने लगी और लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीण घरों से बाहर निकलकर मैदानों में खड़े हो गए। साथ ही इस खबर के बाद गांव के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। भूकंप के कारण कई घरों के दीवारों में दरार पड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह से नोलाई, खजुरी, बरखेड़ी गांवों में जमीन में हल्के हल्के झटके लग रहे थे। अचानक तेज झटका महसूस होने से नोलाई, खजुरी, बरखेड़ी गांवों में जमीन थरथराने के बाद गांव के दहशत फैल गई।



मंगलवार की सुबह आया था भूकंप
मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके मंगलवार की सुबह 7.15 बजे से 9.50 बजे के बीच तीन बार महसूस किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि तीसरे झटके के दौरान घरों में रखे बर्तन गिर गए। एक-दो मकानों में बारीक दरारें आने की सूचना मिली, हालांकि अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि दरारें झटकों के कारण आईं या पहले से मौजूद थीं। ग्रामीणों ने कहा, हम गांवों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
भूकंप की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर रहे, जबकि बचाव दलों ने प्रभावित गांवों का सर्वेक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि विशेषज्ञ दल के तकनीकी आकलन के बाद ही भूकंप की तीव्रता के साथ ही यह स्पष्ट होगा कि कंपन प्राकृतिक भूकंप के कारण हुआ या स्थानीय स्तर पर हुई भूकंपीय हलचल के कारण। फिलहाल पूरी जांच की जा रही है। भूकंप की तीव्रता क्या थी, इस बारे में भी जानकारी ली जा रही है।

(झालावाड़ से अनीस की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें

VIDEO: फेसबुक लाइव कर 198 KM/H की रफ्तार में दौड़ाई कार, डंपर में जा घुसी, दो बच्चों के पिता की मौके पर मौत