1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. VIDEO: फेसबुक लाइव कर 198 KM/H की रफ्तार में दौड़ाई कार, डंपर में जा घुसी, दो बच्चों के पिता की मौके पर मौत

VIDEO: फेसबुक लाइव कर 198 KM/H की रफ्तार में दौड़ाई कार, डंपर में जा घुसी, दो बच्चों के पिता की मौके पर मौत

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 15, 2026 08:03 pm IST,  Updated : Sep 15, 2026 08:10 pm IST

डंपर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। दो बच्चों के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के पहले का वीडियो सामने आया है। कार 198 प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हुई दिख रही है।

कार का हुआ एक्सीडेंट- India TV Hindi
कार का हुआ एक्सीडेंट Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के टोंक जिले में तेज रफ्तार का खौफनाक नतीजा सामने आया है। देवली-टोंक राजमार्ग पर पोल्याडा के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार 41 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजाराम (41) पुत्र जगदीश जाट, निवासी जनकपुरा टोरड़ी, थाना मालपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजाराम खेती का काम करता था और दो बच्चों का पिता था।

कार की स्पीड दिखाने के लिए फेसबुक पर किया लाइव

जानकारी के मुताबिक, राजाराम मंगलवार सुबह कार से देवली से टोंक की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह फेसबुक पर लाइव भी था। सामने आए लाइव वीडियो में कार की रफ्तार करीब 197-198 किलोमीटर प्रति घंटे दिखाई दे रही है। इसी दौरान दूनी क्षेत्र के पोल्याडा के पास कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी।

मौके पर गई जान

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और राजाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

एक बच्चा कर रहा MBBS की पढ़ाई

बताया जा रहा है कि मृतक के एक बच्चे की MBBS की पढ़ाई चल रही है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे से पहले का फेसबुक लाइव वीडियो आया सामने

हादसे के बाद राजाराम के फेसबुक अकाउंट से सामने आया कथित लाइव वीडियो चर्चा में है। वीडियो में कार की रफ्तार 197 से 198 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

राजाराम कार चलाते समय सोशल मीडिया पर लाइव था। हादसे से पहले वीडियो में दिखाई दे रही तेज रफ्तार और उसके कुछ ही देर बाद डंपर से हुई टक्कर ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानबूझ कर लापरवाही बरती गई है। इसी के चलते ये हादसा हुआ है।

पुरुषोत्तम कुमार जोशी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

राजस्थान के झालावार में भूकंप के झटके से कांपी धरती, घरों से निकलकर भागे लोग, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।