A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. बड़ी बहन के बाद छोटी के साथ हुई घिनौनी हरकत, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से परेशान 2 बहनों ने दी जान

बड़ी बहन के बाद छोटी के साथ हुई घिनौनी हरकत, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से परेशान 2 बहनों ने दी जान

बड़ी बहन की मौत के बाद आरोपियों ने छोटी बहन को तंग करना शुरू किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शोषण किया।

महिला ने पानी टंकी पर चढ़कर खा लिया जहर - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT महिला ने पानी टंकी पर चढ़कर खा लिया जहर

राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण के खेड़ापा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और ब्लैकमेल के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने से परेशान एक महिला ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। महिला पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई और वहीं जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां परिजन और राजपूत समाज के लोग धरने पर बैठ गए हैं।

33 दिन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

परिजनों का आरोप है कि महिला ने 5-6 युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला दर्ज कराया था, लेकिन 33 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां और ब्लैकमेल किए जाने से महिला मानसिक रूप से परेशान थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में मुख्य आरोपी एक ई-मित्र संचालक है, जिसने पहले मृतका की बड़ी बहन को अपने जाल में फंसाया और उसके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। प्रताड़ना से तंग आकर बड़ी बहन ने 20 मार्च को आत्महत्या कर ली थी।

बड़ी बहन की मौत के बाद छोटी बहन का किया शोषण

शिकायत के अनुसार, बड़ी बहन की मौत के बाद आरोपियों ने छोटी बहन को भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शोषण किया। पीड़िता ने 11 अप्रैल को खेड़ापा थाने में गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। परिजनों का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की चेतावनी भी लिखित रूप से पुलिस को दी थी, इसके बावजूद उसे सुरक्षा और न्याय नहीं मिला। जोधपुर ग्रामीण एसपी पी.डी. नित्या ने कहा कि मामले की जांच जारी थी और कई नए तथ्य सामने आ रहे थे। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

(रिपोर्ट- चंद्रशेखर व्यास)

ये भी पढ़ें-

वड़ताल धाम का ऐसा VIDEO देखा क्या आपने? भगवान के सामने 500 किलो आम का लगाया गया महाभोग

"पूरे देश में चलेगा बुलडोजर", बंगाल में हुई कार्रवाई पर दिलीप घोष का बड़ा बयान, जानें क्या कहा