1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. "पूरे देश में चलेगा बुलडोजर", बंगाल में हुई कार्रवाई पर दिलीप घोष का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

"पूरे देश में चलेगा बुलडोजर", बंगाल में हुई कार्रवाई पर दिलीप घोष का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 17, 2026 09:48 am IST,  Updated : May 17, 2026 10:18 am IST

बंगाल में शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई पर मंत्री दिलीप घोष ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण होगा, वहां बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाएगा।

दिलीप घोष- India TV Hindi
दिलीप घोष Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की सरकार बनने के बाद बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई है। राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशनों- हावड़ा और सियालदह के आस-पास बुलडोजर कार्रवाई हुई, जिसे लेकर मंत्री दिलीप घोष ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर पूरे देश में काम करेंगे। जहां भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण होगा, वहां बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाएगा।

"सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं"

उन्होने कहा, "पश्चिम बंगाल में भी नई भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के सत्ता में आने के बाद, हमने पहले दिन से ही यह काम शुरू कर दिया था। ऐसे अवैध कार्यों में शामिल लोगों से मेरा अनुरोध है कि वे वैध तरीके से अपना कारोबार करें। सरकार आपको पूरा समर्थन देगी। अवैध गतिविधियां करने वालों को स्वयं ही जगह खाली करनी चाहिए, ताकि न तो उन्हें और न ही हमें परेशानी हो। हम किसी भी परिस्थिति में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

बुलडोजर से ध्वस्त करने का सिलसिला शुरू

बता दें कि बंगाल में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके तहत हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया, जिसमें गंगा घाट और बस स्टैंड के पास बनी अवैध दुकानों को हटाया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। जानकारी के मुताबिक, काफी समय से लोग रेलवे स्टेशन के बाहर सड़कों और फुटपाथों पर अपनी दुकानें लगा रहे थे और कई लोगों ने अस्थायी दुकानें बनाकर वहां की जमीनों पर कब्जा ही कर लिया था। रेलवे पुलिस ने अब अतिक्रमण हटाकर वहां की जमीनों को खाली करा लिया है।

ये भी पढ़ें-

CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, "अस्पतालों की तरह 24x7 काम करे न्यायपालिका, तभी दूर होगा आम आदमी का दर्द"

Today's Weather: दिल्ली-पंजाब-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।