जैसलमेर के धउवा गांव के पास SM पब्लिक स्कूल की बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई बस में करीब 25 बच्चे सवार थे, जिन्हें ड्राइवर ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नगरपरिषद की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में किसी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्कूल बस जलकर पूरी तरह कबाड़ हो गई।
बच्चों के स्कूल बैग और सामान जलकर राख
जैसलमेर में मंगलवार सुबह 6:30 बजे चलती स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में करीब 25 बच्चे सवार थे। इंजन से धुआं उठते ही ड्राइवर ने तुरंत बस रोककर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। हादसा धऊवा गांव के पास हुआ। बस जैसलमेर से ग्रामीण इलाकों में और बच्चों को लेने जा रही थी तभी उसमें आग लग गई।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग बुझने तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि किसी बच्चे या स्टाफ को चोट नहीं आई। हालांकि बच्चों के स्कूल बैग, किताबें और बस में रखा अन्य सामान जल गया।
इंजन वाले हिस्से से उठने लगा धुआं
जानकारी के अनुसार, बस पिथला गांव से बच्चों को लेकर शहर से करीब 12 किमी दूर डाबला रोड स्थित एसएम पब्लिक स्कूल जा रही थी। धऊवा के पास पहुंचते ही इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं।
धूं-धूंकर जलते देख मचा हड़कंप-
ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी, सभी बच्चों को बाहर निकाला
ड्राइवर ने बिना देर किए बस को सड़क किनारे रोक दिया। गेट खोलकर एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर मदद की। बच्चों को बस से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
वहीं, दो दिन पहले राजस्थान के उदयपुर से भी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहां बदमाशों ने पहले कार में तोड़फोड़ की, फिर महिला सामने आई तो स्कॉर्पियो से कुचलकर भाग गए, पूरी घटना CCTV में कैद हुई है।
(रिपोर्ट- योगेश गज्जा)
यह भी पढ़ें-
स्कूलों में घुसे सैलाब में फंसे 120 बच्चे, कहीं JCB से हुआ टीचर का रेस्क्यू; मूसलाधार बारिश के तांडव का देखें VIDEO
VIDEO: चोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख, जगह भूल गया किसान; सालभर बाद मिले तो नोटों का हाल देख टूट पड़ा