1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. मोबाइल चोरी होने के शक में युवक को बाजार में जमकर पीटा, तमाशबीन बने देखते रहे लोग; VIDEO आया सामने

मोबाइल चोरी होने के शक में युवक को बाजार में जमकर पीटा, तमाशबीन बने देखते रहे लोग; VIDEO आया सामने

अजमेर के दरगाह बाजार में एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मोबाइल चोरी के शक में उसकी पिटाई की गई, जबकि लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे।

युवक की बाजार में की पिटाई। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT युवक की बाजार में की पिटाई।

अजमेर: शहर के दरगाह बाजार इलाके में एक युवक की पिटाई कर दी गई। जानकारी के मुताबिक जयपुर से अजमेर आए एक जायरीन का मोबाइल चोरी हो गया था। इसके बाद शक के आधार पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान आस-पास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने उसे छुड़ाने की कोशिश नहीं की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। 

लात-घूसों से की पिटाई

शहर में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक को 5-7 लोग मिलकर पीटते हुए दिख रहे हैं। उनका यह आरोप था कि इस युवक ने जयपुर से आए जायरिन का मोबाइल चोरी कर लिया है। इसी शक में दरगाह बाजार में जायरीन और कुछ लोगों ने मिलकर उस युवक की पिटाई करना शुरू कर दिया। किसी ने उसका हाथ मरोड़ा तो किसी ने लात-घूसों की बौछार कर दी तो किसी ने उसे थप्पड़ मारना शुरू किया। 

तमाशबीन बन देखते रहे लोग

पिटाई के बीच युवक अपना बचाव करता रहा, लेकिन देखने वाले तमाशबीन बनकर देखते रहे। आस-पास मौजूद लोगों ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं युवक की पिटाई करने के बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास कोई मोबाइल नहीं मिला।

किसी ने पुलिस ने नहीं की शिकायत

इस पूरे मामले को लेकर दरगाह थाना प्रभारी से जब जानकारी मांगी गई तो उन्होंने इस संबंध में किसी भी पक्ष से कोई शिकायत होने की कोई बात नहीं कही और मामले में अनभिज्ञता जाहिर की। बताया जा रहा है कि जयपुर से अजमेर आए एक जायरीन का मोबाइल चोरी हो गया था। इसके बाद शक के आधार पर युवक को पकड़ लिया गया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि अभी तक किसी ने पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। (इनपुट- राजकुमार वर्मा)

यह भी पढ़ें-

हाथों में तलवार और पाकिस्तानी देशभक्ति गीत, स्कूल में 26 जनवरी के कार्यक्रम पर बवाल; BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत

बिहार: बंदूक की नोक पर दुकान में घुसकर की लाखों की लूट, ग्राहक-दुकानदार को बनाया बंधक, बोरे में भर कर ले गए गहने