Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. हाथों में तलवार और पाकिस्तानी देशभक्ति गीत, स्कूल में 26 जनवरी के कार्यक्रम पर बवाल; BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत

हाथों में तलवार और पाकिस्तानी देशभक्ति गीत, स्कूल में 26 जनवरी के कार्यक्रम पर बवाल; BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत

महाराष्ट्र के यवतमाल में एक स्कूल में पाकिस्तानी देशभक्ति गीत पर कार्यक्रम किए जाने का मामला सामने आया है। बीजेपी नेता ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Reported By : Sachin Chaudhary Edited By : Amar Deep Published : Feb 08, 2026 08:48 pm IST, Updated : Feb 08, 2026 08:48 pm IST
26 जनवरी पर स्कूल में हुआ था कार्यक्रम। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT 26 जनवरी पर स्कूल में हुआ था कार्यक्रम।

यवतमाल: जिले के उमरखेड नगर परिषद क्षेत्र में एक स्कूल कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहां स्थित अब्दुल गफूर शाह नगर परिषद उर्दू स्कूल क्रमांक-2 में आयोजित स्नेह सम्मेलन के दौरान कथित रूप से पाकिस्तानी देशभक्ति गीत पर गायन और नृत्य प्रस्तुत किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मामला 26 जनवरी का बताया जा रहा है। यहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में “ऐ मर्द-ए-मुजाहिद तेरी ललकार क्या है” गीत गाया गया और उसी पर नृत्य किया गया। बताया जा रहा है कि यह गीत पाकिस्तान का सैन्य प्रेरणास्रोत और देशभक्ति गीत माना जाता है।

बीजेपी नेता ने बताया देशविरोधी कृत्य

इस मामले में भाजपा नेता गोपाल कलाने ने उमरखेड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्कूल जैसे शैक्षणिक संस्थान में इस प्रकार का गीत प्रस्तुत किया जाना देश की भावनाओं को आहत करने वाला और देशविरोधी कृत्य है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था और इसमें स्कूल प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर विरोध देखने को मिल रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल उमरखेड पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

भाजपा नेता और शिकायतकर्ता गोपाल कलाने ने कहा, "उमरखेड नगर परिषद क्षेत्र के अब्दुल गफूर शाह उर्दू स्कूल (स्कूल नंबर 2) में 26 जनवरी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 'ऐ मर्द-ए-मुजाहिद तेरी ललकार का है' यह पाकिस्तानी गीत प्रस्तुत किया गया। इस गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। यह गीत एक जिहादी गीत है और पाकिस्तान ने इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया है। भारत-पाकिस्तान के 1965 के युद्ध में इस गीत का इस्तेमाल किया गया था। ऐसे गीत को स्कूल में बजाकर देशद्रोह का काम स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक कर रहे हैं। इसलिए उन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस गीत की शिकायत उमरखेड़ पुलिस स्टेशन और नगर परिषद के मुख्य अधिकारी से की गई है।" 

यह भी पढ़ें-

बिहार: बंदूक की नोक पर दुकान में घुसकर की लाखों की लूट, ग्राहक-दुकानदार को बनाया बंधक, बोरे में भर कर ले गए गहने

ग्रेटर नोएडा में 5 साल से चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, हिंदू संगठनों ने पुलिस के साथ मारा छापा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement