1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. शादी से इंकार करने पर महिला की कर दी थी हत्या, 10 महीने बाद प्लेट और कप धोते पकड़ा गया

शादी से इंकार करने पर महिला की कर दी थी हत्या, 10 महीने बाद प्लेट और कप धोते पकड़ा गया

आरोपी ने 10 महीने पहले शादी से इंकार करने पर एक महिला की हत्या कर दी थी, जिस पर पुलिस ने 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

राजस्थान के झुंझुनूं जिले की रीको कॉलोनी में करीब 10 महीने पहले शादी से इंकार करने पर एक महिला की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जयवीर के रूप में हुई है, जिस पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित था। वह लगातार पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने और पहचान बदल रहा था।

क्यों की थी महिला की हत्या?

यह घटना अक्टूबर 2024 की है, जब रीको कॉलोनी में एक 36 वर्षीय महिला का शव उसके कमरे में अर्धनग्न हालत में मिला था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शराब पार्टी के दौरान आरोपी जयवीर ने शादी से इंकार करने पर महिला की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

आरोपी की तलाश में झुंझुनूं पुलिस की कई टीमें हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस से बचने के लिए जयवीर क्रेन ऑपरेटर, मजदूर और अन्य कई तरह के काम कर अपनी पहचान छुपाता रहा। उसने कई बार अपना नाम भी बदला। आखिरकार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। मंडा रीको इलाके में एक चाय की दुकान पर वह प्लेट और कप धोते हुए मिला, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी जयवीर से मामले से जुड़ी और जानकारी जुटाने के लिए गहन पूछताछ कर रही है।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

ये भी पढ़ें-

CM आवास से सिर्फ 700 मीटर की दूरी पर रुका था रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाला राजेश, चौंकाने वाला खुलासा

इसे कहते हैं हिम्मतवाला! खुद की पैर टूट गया, लेकिन मोबाइल छीनने वाले को भागने नहीं दिया