1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. CM आवास से सिर्फ 700 मीटर की दूरी पर रुका था रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाला राजेश, चौंकाने वाला खुलासा

CM आवास से सिर्फ 700 मीटर की दूरी पर रुका था रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाला राजेश, चौंकाने वाला खुलासा

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 20, 2025 06:35 pm IST,  Updated : Aug 20, 2025 06:54 pm IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वह गुजराती समाज भवन में रुका था, जो सीएम के सरकारी आवास से महज 700 मीटर की दूरी पर है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स राजेश को लेकर खुलासा- India TV Hindi
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स राजेश को लेकर खुलासा Image Source : PTI

नई दिल्ली: जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स राजेश को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। गुजराती समाज भवन के रजिस्टर में उसकी एंट्री है। गुजराती समाज भवन मुख्यमंत्री के सरकारी आवास से महज 700 मीटर की दूरी पर स्थित है।

मुख्यमंत्री के निजी आवास शालीमार बाग से लौटने के बाद आरोपी राजेश सीधे सिविल लाइंस स्थित गुजराती समाज भवन पहुंचा था, जहां वह पूरी रात रुका।

गुजराती समाज भवन के रजिस्टर में एंट्री

गुजराती समाज भवन के रजिस्टर में राजेश की एंट्री 2:52 बजे की है। हालांकि, गुजराती समाज भवन के स्टाफ के मुताबिक, राजेश दोपहर 1 से 1:30 बजे के आस-पास गुजराती समाज भवन आ गया था। उसने पहले गेट पर एंट्री पास बनवाया और काफी देर तक रिसेप्शन पर बैठा रहा, जिसके बाद उसने रजिस्टर में अपनी एंट्री की। राजेश गुजराती समाज भवन की दूसरी मंजिल के कमरा नंबर D5 में रुका था। उसने सुबह 7:25 बजे चेक आउट किया।

जनसुनवाई के दौरान सीएम पर हमला

बता दें कि दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उस समय हमला हुआ, जब वह जनसुनवाई कर रही थीं। हमले के वक्त सीएम अपने आवास पर जनता से मुलाकात कर रही थीं। हमले को लेकर अपने पहले बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उनके हौसले को नहीं तोड़ सकता। 

रेखा गुप्ता ने X पर पोस्ट में लिखा, "आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है। स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परंतु अब बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूं कि कृपया मुझसे मिलने के लिए परेशान न हों। मैं बहुत जल्द ही आपके बीच काम करती हुई दिखाई दूंगी।"

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।