1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के हैं और यूपी के बनारस के रहने वाले हैं। ये लोग हाल ही में जयपुर में रहते हैं। खाटू श्यामजी के दर्शन कर पूरा परिवार घर वापस लौट रहा ​था।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं इलाके में बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार SUV ने हाईवे पर तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खाटू श्याम से लौटते समय हुआ हादसा

यह दुर्घटना रामपुरा पुलिया के पास उस समय हुई जब एक परिवार के सदस्य खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य को चौमूं के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई।

एक ही परिवार के हैं सभी मृतक

मृतकों की पहचान वीरेंद्र श्रीवास्तव (55), सुनील श्रीवास्तव (50), श्वेता श्रीवास्तव (26) और उनके पति लकी श्रीवास्तव (30) के रूप में हुई है। घायल एसएमएस अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के हैं और यूपी के बनारस के रहने वाले हैं। ये लोग हाल ही में जयपुर में रहते हैं। खाटू श्यामजी के दर्शन कर पूरा परिवार घर वापस लौट रहा ​था और ये हादसा हो गया। 

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में लापरवाही, लैंड होते ही हेलीपैड में धंसा हेलीकॉप्टर का पहिया; सामने आया VIDEO

चौकी पर ड्यूटी दे रहे SPO को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत; ड्राइवर-सहयोगी गिरफ्तार