1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. चौकी पर ड्यूटी दे रहे SPO को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत; ड्राइवर-सहयोगी गिरफ्तार

चौकी पर ड्यूटी दे रहे SPO को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत; ड्राइवर-सहयोगी गिरफ्तार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 19, 2025 05:04 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 05:07 pm IST

सांबा में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात SPO को कुचल दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात SPO को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार देर रात लगभग 12 बजे के आस-पास हुआ। मृतक SPO की पहचान राहुल सिंह के रूप में हुई है, जो विजयपुर इलाके में एक पुलिस चौकी पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ट्रक के चालक और उसके सहायक गिरफ्तार 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है और साथ ही ट्रक के चालक और उसके सहायक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस दुखद घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ या इसके पीछे कोई और वजह थी। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

दिवाली पर घर जा रहे दो बाइक सवारों की मौत

एक अन्य खबर में, उत्तर प्रदेश के  एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दीपावली पर अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मलावन के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रोहित राठी ने बताया कि तीनों व्यक्ति गुरुग्राम में नौकरी करते थे और दीपावली पर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी शनिवार रात थाना क्षेत्र के आसपुर के पास यह हादसा हुआ। टक्कर लगने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: जिस बेटे को मान चुके थे मृत, 3 महीने बाद जंगल में मिला जिंदा; वीडियो कॉल पर देख रो पड़ा परिवार

VIDEO: टिकट कटने के बाद फफक कर रोने लगीं RJD नेता, बोलीं- लालू यादव ने 2020 में भी वादा किया था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।