1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. उदयपुर में बाउंसरों ने 6 दोस्तों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, क्लब के बाहर पेट-मुंह पर मारे मुक्के; घटना CCTV में कैद

उदयपुर में बाउंसरों ने 6 दोस्तों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, क्लब के बाहर पेट-मुंह पर मारे मुक्के; घटना CCTV में कैद

मामला आरडीएक्स बार एंड क्लब का है। कमलेश पालीवाल ने बताया कि वह और उनके दोस्त रात 2:30 बजे लिफ्ट के जरिए बार से बाहर आ रहे थे। तभी बार स्टाफ का एक परिचित युवक हाथ में बीयर लेकर लिफ्ट में घुसने लगा। उन्होंने उसे अंदर आने से रोक दिया।

बाउंसरों ने युवकों को...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बाउंसरों ने युवकों को पीटा।

उदयपुर के एक क्लब के बाहर 6 दोस्तों को बाउंसरों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। क्लब में पार्टी करके लिफ्ट के जरिए बार से बाहर आ रहे थे। तभी बार स्टाफ का एक परिचित युवक हाथ में बीयर लेकर लिफ्ट में घुसने लगा। दोस्तों ने उसे अंदर आने से रोका, तो वह गुस्सा हो गया। इसी बात से गुस्साए बाउंसरों ने लिफ्ट से बाहर निकलते ही उन पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों से उनकी जमकर पिटाई की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन बदमाशों को शांतिभंग में पाबंद किया है।

दिल्ली से आए थे दोस्त

मामला बुधवार सुबह का सुखेर थाना क्षेत्र के आरडीएक्स बार एंड क्लब का है। भुवाणा के मानसरोवर निवासी कमलेश पालीवाल ने इस घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि दिल्ली से आए उनके दोस्त मोहित, मिलन, विकास, मोनू और रोहित के साथ वे रात करीब 11 बजे भुवाणा स्थित आरडीएक्स बार में गए थे।

CCTV फुटेज आया सामने-

क्लब के बाहर घेरकर पेट-मुंह पर मुक्के मारे

बीयर लेकर लिफ्ट में घुसने लगे युवक कमलेश पालीवाल के अनुसार, रात 2:30 बजे वे लिफ्ट के जरिए बार से बाहर आ रहे थे। तभी बार स्टाफ का एक परिचित युवक हाथ में बीयर लेकर लिफ्ट में घुसने लगा। उन्होंने उसे अंदर आने से रोक दिया। इसके बाद जब वे नीचे पहुंचे तो बार मैनेजर मुकेश सिंह, धर्मेन्द्र समेत 10 बाउंसरों ने उन पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने क्लब के बाहर घेरकर पेट-मुंह पर मुक्के मारे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट- भगवान प्रजापत)

यह भी पढ़ें-

पुल के नीचे बोरी में युवती का नग्न शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका

13वीं मंजिल पर महिला के हाथ-पैर बांध कर बेरहमी से हत्या, प्रेशर कुकर और चाकू से वार कर मार डाला