1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 13वीं मंजिल पर महिला के हाथ-पैर बांध कर बेरहमी से हत्या, प्रेशर कुकर और चाकू से वार कर मार डाला

13वीं मंजिल पर महिला के हाथ-पैर बांध कर बेरहमी से हत्या, प्रेशर कुकर और चाकू से वार कर मार डाला

 Reported By: Surekha Abburi, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 11, 2025 09:22 am IST,  Updated : Sep 11, 2025 01:25 pm IST

अपार्टमेंट में 13वीं मंजिल पर रहने वाली पीड़िता एक महिला की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। महिला की हत्या हाथ-पैर बांधकर की गई है जिस कारण स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।

Telangana kukatpalli women murder- India TV Hindi
घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या। Image Source : REPORTER

तेलंगाना के कुकटपल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है। कुकटपल्ली के स्वान लेक अपार्टमेंट में रेणु अग्रवाल (50) नामक महिला की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। 13वीं मंजिल पर रहने वाली पीड़िता के हाथ-पैर बांधकर हत्या की घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सुराग टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। उन्हें एक हफ्ते पहले झारखंड से आए एक व्यक्ति पर शक है। साथ ही, लिफ्ट में दो लोगों के संदिग्ध रूप से यात्रा करने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं।

कैसे की गई हत्या?

स्थानीय लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि आमतौर पर शांत रहने वाले इस रिहायशी इलाके में ऐसी दरिंदगी हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, रेणु अग्रवाल के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उनकी लाश मिली। सबूतों से पता चलता है कि उनके सिर पर प्रेशर कुकर का ढक्कन मारकर और धारदार चाकू से वार करके उनकी हत्या की गई। हालाँकि हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि वे लूटपाट के पहलू से भी जांच कर रहे हैं।

अब तक क्या पता लगा?

शुरुआती जांच में घर में काम करने वाले दो युवकों पर शक जताया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने गहने और नकदी चुराई और बाइक पर सवार होकर भाग गए। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में लिफ्ट में सवार दो लोगों के संदिग्ध रूप से मिलने से जांच और पुख्ता हुई है।

पुलिस ने तेज की जांच

स्थानीय लोग जहां दहशत में हैं, वहीं पुलिस अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है। इस घटना ने गेटेड कम्युनिटी में भी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बालानगर के डीसीपी सुरेश कुमार ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया। टीम भी काम पर लग गई है । पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू कर दी है। इस घटना से रेणु अग्रवाल के परिवार वालों में गहरा शोक है।

ये भी पढ़ें- शख्स ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड; पसरा मातम

पत्नी ने नशीली चाय पिला बेहोश किया, फिर भतीजे ने किया हमला, 10 महीने बाद मिला शव; वजह जान हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।