1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शख्स ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड; पसरा मातम

शख्स ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड; पसरा मातम

 Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 08, 2025 04:59 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 04:59 pm IST

महाराष्ट्र के वासिम जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। इस घटना के बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पत्नी की हत्या के बाद किया सुसाइड।- India TV Hindi
पत्नी की हत्या के बाद किया सुसाइड। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

वाशिम: महाराष्ट्र के वासिम जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के मंगरूलपीर तालुका के कोठारी गांव से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। गांव में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं पत्नी की हत्या के बाद शख्स ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हत्या के बाद किया सुसाइड

पूरा मामला मंगरूलपीर तालुका के कोठारी गांव का है। यहां 41 वर्षीय हिम्मत महादेव धोंगडे ने अपनी पत्नी कल्पना धोंगडे पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद हिम्मत धोंगडे ने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों का पंचनामा किया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। हालांकि पारिवारिक विवाद इतना कैसे बढ़ गया, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

बुजुर्ग ने की पत्नी की हत्या

वहीं ऐसी ही एक अन्य घटना पालघर जिले से भी सामने आई है। यहां 80 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 74 वर्षीय पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद शख्स ने आत्महत्या के इरादे से कलाई काट ली। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग और उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार थे, और संभवतः इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, अधिकारी ने उनकी बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। यह घटना शनिवार शाम वसई इलाके में हुई। घटना के समय दंपति का बेटा घर पर नहीं था। फिलहाल बुजुर्ग का इलाज किया जा रहा है, जबकि महिला की मौत हो गई है। (इनपुट- इमरान)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।