1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. रजाई में बीड़ी पी रही थी महिला, अचानक आग लगने से झुलसी, हालत गंभीर

रजाई में बीड़ी पी रही थी महिला, अचानक आग लगने से झुलसी, हालत गंभीर

राजस्थान के चुरू में एक महिला आग से झुलस गई। बताया जा रहा है कि वह रजाई में बीड़ी पी रही थी, तभी अचानक से आग लग गई।

आग लगने से महिला झुलसी।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE आग लगने से महिला झुलसी।

चूरू: जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव मेलूसर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार की सुबह बीड़ी पीते समय रजाई में आग लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोना देवी गंभीर रूप से झुलस गई। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पूरी घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला अपने पति बुधराम के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसने बीड़ी जलाई, लेकिन जलती हुई तिल्ली गलती से रजाई पर गिर गई। इसके बाद रजाई में तेजी से आग लग गई और कुछ ही सेकंड में लपटें उठने लगीं। महिला भी इस आग की चपेट में आ गई और उसके कपड़ों ने भी आग पकड़ ली।

रजाई में बीड़ी पी रही थी महिला

महिला की चीखें सुनकर उसके पति बुधराम की नींद भी खुल गई। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिससे परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। परिवार के लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे और जलती हुई रजाई को हटाकर किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद तुरंत उन्हें निजी वाहन से सरकारी डीबी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के अनुसार, सोना देवी 60 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी हैं। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है।

शोर सुनकर पहुंचे परिजन

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी बड़ी संख्या में सोना देवी के घर पर जमा हो गए। उनके बेटे जगदीश ने बताया कि उनकी मां रात में बीड़ी पी रही थी। इसी दौरान अचानक आग लग गई। पिता जी ने आवाज लगी तो अचानक कमरे से तेज चीख-पुकार सुनाई दी, जिसके बाद वे दौड़कर वहां पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी पुलिस चौकी को भी दे दी है। उन्होंने बताया कि हाथ पैर काफी ज्यादा जल गया है।

(इनपुट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-

UP: होटल में बुलाकर गर्लफ्रेंड को मारी गोली, हत्या के बाद थाने पहुंचा शख्स

शादीशुदा महिला ने भांजे को चुराया और बॉयफ्रेंड के साथ कर दिया खेल, पुलिस ने खोली पोल तो सबके उड़ गए होश