1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: होटल में बुलाकर गर्लफ्रेंड को मारी गोली, हत्या के बाद थाने पहुंचा शख्स

UP: होटल में बुलाकर गर्लफ्रेंड को मारी गोली, हत्या के बाद थाने पहुंचा शख्स

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 11, 2025 02:16 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 02:16 pm IST

यूपी के अमरोहा जिले में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए होटल में बुलाया था। यहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी।

गर्लफ्रेंड की गोली मारकर की हत्या।- India TV Hindi
गर्लफ्रेंड की गोली मारकर की हत्या। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। मोहल्ला नाई स्थित ग्रेट विनायक गेस्ट हाउस के रूम में प्रेमी ने बेवफाई के शक में अपनी प्रेमी की गोली मार का हत्या कर दी। हत्या के बाद शख्स ने खुद को पुलिस की हवाले कर दिया। इस मामले में घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

हत्या के बाद खुद पहुंचा पुलिस के पास

दरअसल, पूरी घटना अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। नेशनल हाईवे पर स्थित मोहल्ला नाई में ग्रेट विनायक गेस्ट हाउस के रूम का पूरा मामला है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं हत्या के बाद युवक खुद पुलिस के पास पहुंचा और इसकी जानकारी दी। मामले के बारे में पता चलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। घटना से जुड़े हर पहलू के बारे जांच करने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम की टीम को बुलाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

जांच कर रही पुलिस की टीम

वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि प्रेमी अनुज चौधरी बछरायूं थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसको शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। इस वजह से उसने अपनी प्रेमिका को फोन करके गजरौला के मोहल्ला नाई में स्थित ग्रेट विनायक गेस्ट हाउस में बुलाया था। यहां गेस्ट हाउस के रूम में उसने प्रेमिका के सिर में गोली मार दी। वहीं प्रेमिका की हत्या करने के बाद युवक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही और पूछताछ की जा रही है। (इनपुट- राजीव शर्मा)

यह भी पढ़ें-

जादू-टोना के शक में 25 लोगों ने महिला को बेरहमी से पीटा, घसीटकर ले गए और नदी किनारे फेंक दिया

रेलवे ट्रैक पर फंसी एंबुलेंस और तभी आ गई ट्रेन, 100 मीटर तक घसीटा; मरीज भी थे मौजूद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।