1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. सोमवार के दिन इन 4 राशियों पर होगी शिव परिवार की विशेष कृपा, करियर ग्रोथ और आमदनी बढ़ने के शुभ संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

सोमवार के दिन इन 4 राशियों पर होगी शिव परिवार की विशेष कृपा, करियर ग्रोथ और आमदनी बढ़ने के शुभ संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

14 सितंबर का दिन कुछ राशियों के लिए खास साबित हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के प्रभाव से कुछ लोगों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में फायदा मिलने के संकेत हैं। जानिए कौन-सी हैं 14 सितंबर 2026 की भाग्यशाली राशियां।

14 september 2026 Lucky Rashi, kal ki bhagyashli rashiyan- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 14 सितंबर 2026 की भाग्यशाली राशियां

सोमवार की दिन बेहद ही खास है। महादेव को समर्पित इस दिन दो शुभ तिथियों का संयोग देखने को मिलेगा। इस दिन हरितालिका तीज व्रत रखा जाएगा। वहीं, गणेश चतुर्थी के साथ 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 14 सितंबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए खास साबित हो सकता है। इस दिन 4 राशि के जातकों पर शिव परिवार की विशेष कृपा बरस सकती है। चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सोमवार का दिन कौन सी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आइए जानते हैं 14 सितंबर की लकी राशियों का राशिफल

  1. मेष राशि: आपके लिए 14 सितंबर का दिन आर्थिक लिहाज से अच्छा रह सकता है। कारोबार में लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। काम की अधिकता के कारण थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, लेकिन परिवार का सहयोग बना रहेगा। किसी मित्र के घर आने से माहौल खुशनुमा होगा। नई गाड़ी खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है।
  2. कर्क राशि: इन जातकों के लिए दिन कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। रोजगार से जुड़े नए मौके मिलने के साथ आमदनी के नए साधन भी बन सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस को लेकर मन में नए और प्रभावी विचार आ सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
  3. तुला राशि: आपके लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं और आप परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे काम में तरक्की के साथ मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। घर में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
  4. वृश्चिक राशि: आपके लिए सोमवार का दिन राहत और लाभ लेकर आ सकता है। कारोबार में किए गए बदलावों का सकारात्मक परिणाम जल्द मिल सकता है। अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी लंबे समय से चली आ रही परेशानी से छुटकारा मिलने की संभावना है, जिससे मन हल्का होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लेखन से जुड़े लोगों के लिए भी कोई नया और पसंद किया जाने वाला काम सामने आ सकता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: पितृ पक्ष में नए कपड़े और नई चीजें खरीदनी चाहिए या नहीं? जानें क्या है खरीदारी के सही नियम

More Rashifal News