A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 30 March 2026: सोम प्रदोष के दिन कुंभ राशि के कारोबारियों के हाथ लग सकती है बड़ी डील, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kumbh Rashifal 30 March 2026: सोम प्रदोष के दिन कुंभ राशि के कारोबारियों के हाथ लग सकती है बड़ी डील, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kumbh Rashifal 30 March 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोम प्रदोष, सोमवार का दिन। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कुंभ दैनिक राशिफल के बारे में।

कुंभ राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कुंभ राशिफल

Kumbh Rashifal 30 March 2026: कुंभ राशि चक्र की 11वीं राशि है। इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है और इसका तत्व वायु है। कुंभ राशि के जातक गहरे विचारक होते हैं और भविष्य की योजनाओं और नई तकनीकों में इनकी गहरी रुचि होती है। इस राशि के जातकों में दूसरों की मदद करने की गहरी भावना होती है। वे अक्सर सामाजिक कार्यों या बड़े बदलावों का हिस्सा बनना पसंद करते हैं। सोमवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित लेकिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। नई योजनाओं पर काम करने का यह सही समय है। लेकिन कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले शांति से सोचें। कुंभ राशि के कारोबारियों के लिए 30 मार्च का दिन फायदेमंद रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से अब जानते हैं कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रंग और अंक आज के दिन क्या रहने वाला है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबार संबंधी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है इससे आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छी डील होगी। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी साथ ही थोड़ा बहुत तनाव भी रह सकता है। घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। आप किसी जरूरत की सामान को खरीदने मार्किट जाएंगे जहां आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी।

  • शुभ रंग - काला
  • शुभ अंक - 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mangal Gochar 2026: मंगल का गोचर इन राशियों को बनाएगा धनवान, किस्मत भी रहेगी मेहरबान, 11 मई तक रहेगी बल्ले-बल्ले

Shani-Mangal Yuti: शनि-मंगल की युति बढ़ाएगी मुश्किलें, 2 अप्रैल के बाद मेष-कन्या सहित 5 राशियां रहें सावधान, जान लें जरूरी उपाय

More Rashifal News