Kumbh Rashifal 6 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। इस दिन इन्हें अपने भाग्य का साथ मिलेगा। 6 अप्रैल का दिन कुंभ राशि वालों के लिए दिन करियर और जिम्मेदारियों पर केंद्रित रहेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल और प्रशंसा मिल सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे करने या नई जिम्मेदारियां संभालने का योग है। आपको बता दें कि कुंभ राशि, राशि चक्र की 11वीं राशि है। यह वायु तत्व की स्थिर राशि है। कुंभ राशि वालों को आमतौर पर स्वतंत्र, बुद्धिमान, नवाचारी और मानवतावादी माना जाता है। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए 6 अप्रैल 2026 का दिन कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे कि कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रंग और अंक सोमवार के दिन क्या रहने वाला है।
कुंभ राशि-
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपकी व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। आज किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में आ सकते हैं। आज घर और ऑफिस दोनों ही जगह आपको संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी , आज घर की जरूरतों को नजरअंदाज न करें। आज लवमेट आज एक-दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी। आज आपको जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
वैशाख माह का पहला एकादशी व्रत कब रखा जाएगा, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और पारण टाइमिंग
Vaishakh Maah 2026 Gochar: वैशाख मास में इन राशियों की होगी मौज, कई ग्रह गोचर करेंगे शक्तिशाली राजयोग का निर्माण
More Rashifal News