1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वैशाख माह का पहला एकादशी व्रत कब रखा जाएगा, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और पारण टाइमिंग

वैशाख माह का पहला एकादशी व्रत कब रखा जाएगा, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और पारण टाइमिंग

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 05, 2026 02:23 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 02:23 pm IST

Vaishakh Maah 1st Ekadashi Vrat 2026 Date: वैशाख माह में नारायण की पूजा करना अत्यंत ही फलदायी माना गया है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि वैशाख माह का पहला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा।

वैशाख एकादशी व्रत 2026- India TV Hindi
वैशाख एकादशी व्रत 2026 Image Source : FILE IMAGE

Vaishakh Ekadashi Vrat 2026 Date: वैशाख का महीना भगवान विष्णु के प्रिय महीनों में से एक माना जाता है। इस माह को माधव मास भी कहा जाता है। वैशाख में भगवान विष्णु के माधव स्वरूप की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे महीने में प्रात:काल स्नान दान करने से कई गुना अधिक पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। वहीं वैशाख माह में आने वाली एकादशी व्रत का भी विशेष महत्व होता है। एकादशी का व्रत विष्णु जी को समर्पित है। ऐसे में इस माह में आने वाली एकादशी अत्यंत शुभ और लाभकारी मानी जाती है। तो आइए जानते हैं कि वैशाख माह में एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा। साथ ही जानेंगे पूजा मुहर्त और पारण टाइमिंग के बारे में भी।

वैशाख में पहला एकादशी  (वरुथिनी एकादशी) का व्रत कब रखा जाएगा?

वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहते हैं। वैशाख माह का पहला एकादशी यानी वरुथिनी एकादशी का व्रत 13 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा।  वरुथिनी एकादशी का व्रत रखने से सुख-सौभाग्य और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही इस व्रत को करने से जाने अनजाने में किए गए पापों से भी मुक्ति मिलती है।

वरुथिनी एकादशी शुभ मुहूर्त 2026

वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 13 अप्रैल को देर रात 1 बजकर 16 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 14 अप्रैल को देर रात 1 बजकर 8 मिनट पर होगा। वरुथिनी एकादशी पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त 13 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 51 मिनट से सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोहर 12 बजकर 14 मिनट से दोपहर 1 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। 

वरुथिनी एकादशी 2026 पारण टाइमिंग

वरुथिनी एकादशी का पारण 14 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ समय 14 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 54 मिनट से सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन  हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह  06 बजकर 54 मिनट रहेगा। आपको बता दें कि एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान नहीं किया जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Vaishakh Maah 2026 Gochar: वैशाख मास में इन राशियों की होगी मौज, कई ग्रह गोचर करेंगे शक्तिशाली राजयोग का निर्माण

Nakshatra Gochar: 6 अप्रैल से बदल जाएगी इन 4 राशियों की तकदीर, दो ग्रहों के नक्षत्र बदलते ही शुरू होगा गोल्डन टाइम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।