Mithun Rashifal 28 April 2026: मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। बुध को बुद्धि और संवाद का ग्रह माना जाता है। मिथुन राशि के जातक स्वभाव से बहुत ही बौद्धिक और मिलनसार होते हैं। ये अपनी बातों से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन संभावनाओं से भरा रहेगा। आर्थिक मामले के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। तो आइए ऐसे में विस्तार से जानते हैं 28 अप्रैल का मिथुन राशिफल और मंगलवार के दिन मिथुन वालों के लिए शुभ रंग और अंक।
आज का मिथुन राशिफल 28 अप्रैल 2026
आज का दिन आपके लिए यादगार रहने वाला है। आज बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। अपने कार्यक्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, भविष्य में उसका परिणाम काफी अच्छा और दूरगामी होगा। ऑफिशियल यात्रा करना पड़ सकती है। प्रमोशन की संभावनाएं बन रही है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक रवैया रहेगा और घर में सुकून भरा खुशनुमा माहौल होगा। भावुकता में निर्णय करने से बचें। आज बिना सोचे समझे किसी पर भरोसा ना करें। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होने के असार है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दुर्जन की संगति में ना पड़ें। माता पिता की सेहत का खास ख्याल रखें। आर्थिक लिहाज से भी आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं पर कुछ अनापेक्षित खर्च हो सकते हैं, इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
Kumbh Rashifal 28 April 2026: मंगलवार का दिन कुंभ राशि वालों के बिजनेस के लिए रहेगा उत्तम, अटके पैसे मिल सकता है वापस
Tula Rashifal 28 April 2026: मंगलवार का दिन निवेश के लिए रहेगा फायदेमंद, व्यापार में आ रही बाधाएं भी होंगी दूर, पढ़ें दैनिक राशिफल
More Rashifal News