Tula Rashifal 28 April 2026: तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही तुला राशि के कारोबारियों के कारोबार में आ रही दिक्कतें भी आज दूर होंगी। नए प्रोजेक्ट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल और शुभ अंक और रंग के बारे में।
तुला राशिफल 28 अप्रैल 2026
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपको अपने स्वभाव में पारिवारिक परिवेश के अनुसार कुछ जरूरी बदलाव करना चाहिए। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और उसी सामाजिक संस्था की तरफ से आपको सम्मानित भी किया जाएगा। घर में किसी खास व्यक्ति के आने से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श भी होगा। आज आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। आज व्यापार में आ रही समस्याओं का काफी हद तक निवारण होगा। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। आज का दिन खर्चों पर नियंत्रण रखने का है। आप घर की सजावट या किसी सुख-सुविधा की वस्तु पर मोटा पैसा खर्च कर सकते हैं। निवेश के लिहाज से दिन सामान्य है। लॉन्ग टर्म के लिए म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाना आज फायदेमंद साबित हो सकता है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: