1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. May 2026 Unlucky Rashiyan: मई में 3 इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, परेशानियों से भरा रहेगा पूरा महीना

May 2026 Unlucky Rashiyan: मई में 3 इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, परेशानियों से भरा रहेगा पूरा महीना

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 27, 2026 11:32 am IST,  Updated : Apr 27, 2026 11:32 am IST

May 2026 Monthly Horoscope: मई का महीना इन राशियों के लिए भारी रहेगा। इस माह में इन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सका है। तो यहां पढ़िए मई का मासिक राशिफल।

मई 2026 अनलकी राशियां- India TV Hindi
मई 2026 अनलकी राशियां Image Source : PEXELS

May 2026 Unlucky Zodiac Signs: मई का महीना शुरू होने ही वाला है। इस माह में कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। उनके लिए मई संभावनाओं और अवसरों से भरा हुआ रहेगा। वहीं इन 3 राशियों के लिए मई का महीना कुछ खास नहीं रहेगा। इस महीने उन्हें आर्थिक हानि हो सकती है। इतना ही नहीं रिश्तों के लिए भी यह माह ठीक नहीं रहेगा। इन राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा। तो चलिए ज्योतिषि चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं कि मई का महीना किन 3 राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

1. सिंह मासिक राशिफल

मई का शुरुआती सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए काफी कठिन और मुश्किलों भरा रहेगा। इस माह में सिंह राशि के जातकों को हर चीज के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। यह आपके लिए  उपयुक्त नहीं रहेगा।  मई में सिंह राशि वालों को आर्थिक हानि भी हो सकती है इसलिए किसी भी तरह के निवेश करने से बचें। इस महीने आपको पैसे बचाने पर विशेष रूप से ध्यान देना पड़ेगा वरना आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। इस महीने किसी भी व्यवसाय में उधार लेना हानिकारक हो सकता है क्योंकि इससे आने वाले दिनों में आपके पैसे की हानि हो सकती है। 

2. वृश्चिक मासिक राशिफल

मई में वृश्चिक राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना पड़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं रिश्तों के मामले में भी यह माह आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को रिश्तों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मई माह में अत्यधिक व्यायाम या वर्कआउट के कारण आपको चोट और परिश्रम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  धन के मामले में भी इस महीने आपको सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना होगा। जो लोग बिना योजना के निवेश करते हैं तो उन्हें बुरे समय से गुजरना पड़ सकता है। इसके अलावा शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले लोगों के लिए भी स्थिति खतरे में पड़ सकती है। 

3. मीन मासिक राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए मई का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य क्षेत्र पर गहरी नजर रखनी होगी क्योंकि यह आपको चिंता और तनाव की ओर ले जा सकता है।  वहीं जो लोग कुछ नया शुरू करने या अपने पारिवारिक व्यवसाय को संभालने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आपके रास्ते में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मीन राशि को अपने रिश्ते में समझदारी से काम लेना होगा वरना झगड़ा होना और असहमति बढ़ने की संभावना है।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Alphabet Astrology: दिल की सुनते हैं इन अक्षर वाले व्यक्ति, रिस्क लेने से भी नहीं हटते पीछे, सफलता चूमती है कदम

इन खास नक्षत्रों में जन्मी लड़कियां मानी जाती हैं साक्षात लक्ष्मी, रातोंरात बदल जाता है पिता का भाग्य!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।