A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 9 December 2025: तुला राशि के जातकों को सेहत का रखना होगा ध्यान, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पढ़ें आज का राशिफल

Tula Rashifal 9 December 2025: तुला राशि के जातकों को सेहत का रखना होगा ध्यान, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पढ़ें आज का राशिफल

Tula Rashifal 9 December 2025: तुला राशि वालों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा आपको क्रोध को आज के दिन खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए तुला राशि का दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Tula Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का तुला राशिफल

Tula Rashifal 9 December 2025: तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जिन्हें रचनात्मकता और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र के प्रभाव के कारण तुला राशि के लोग बेहद रचनात्मक माने जाते हैं। मंगलवार 9 दिसंबर के दिन आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आइए विस्तार से जान लेते हैं तुला राशि के जातकों का आज का राशिफल। 

आज का तुला राशिफल 9 दिसंबर 2025

आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान से भी सुख प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके करियर में संतुष्टि मिलेगी। विदेश से संपर्क लाभ प्रदान करेगा। स्वभाव का रूखापन आपके विरोधियों की संख्या में इजाफा करेगा। पारिवारिक प्रेम और आनन्द में वृद्धि के योग है। आज आपकी नये वाहन की रूपरेखा बनेगी। किसी चिर प्रतीक्षित कार्य में सफलता संभव है। किसी सलाहकार की सहायता से लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। आज किसी कार्य में हौसले और विनम्रता से ही परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव होगा। आज आपको लग्ज़री सामान का सुख मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

लव राशिफल

प्रेम जीवन में आज के दिन अपने अहंकार को पीछे छोड़कर लव पार्टनर के साथ अच्छा वक्त गुजारें। आपकी बातें लव पार्टनर के लिए औषधी की तरह काम कर सकती हैं और वो अपना गम भूल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको मिलेजुले परिणाम आज के दिन प्राप्त होंगे। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

More Rashifal News