1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 9 December 2025: किस्मत का मिलेगा आज साथ, सिंह राशि वालों को धन लाभ मिलने के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Singh Rashifal 9 December 2025: किस्मत का मिलेगा आज साथ, सिंह राशि वालों को धन लाभ मिलने के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 09, 2025 06:18 am IST,  Updated : Dec 09, 2025 06:30 am IST

Leo Horoscope 9 December 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि सिंह राशि वालों को जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में आज कैसे परिणाम मिलेंगे। साथ ही जानिए आपके लिए आज का लकी नंबर और लकी कलर।

Aaj Ka Singh Rashifal- India TV Hindi
आज का सिंह राशिफल Image Source : INDIA TV

Singh Rashifal 9 December 2025: सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं इसलिए इनमें तेज और नेतृत्व की अच्छी क्षमता देखने को मिलती है। आज के दिन सिंह राशि के जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आप अच्छे परिणाम पाएंगे। लव लाइफ भी आज के दिन अच्छी रहेगी। कुछ लोगों को यात्रा पर आज के दिन जाना पड़ सकता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सिंह राशि का दैनिक राशिफल।

आज का सिंह राशिफल 9 दिसंबर 2025

आज लंबे समय से जिस परीक्षा या टेस्ट के नतीजों का आप इंतजार कर रहे थे, वो आज आपको मिल सकता है, नतीजे आपके पक्ष में ही होंगे। जॉब चेंज करने का प्रयास न करें, नौकरी में स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है, धनागमन होगा परन्तु खर्च में बढ़ोतरी भी होगी। आज आपकी किस्मत आपके साथ है, कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, आमदनी में वृद्धि हो सकती है। खुशी और उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी, समाज में आपका सम्मान व रुतबा बढ़ेगा। प्रॉपर्टी के संदर्भ में यात्रा करने के योग बने हैं।

  • शुभ रंग- हरा 
  • शुभ अंक- 5

लव राशिफल 

आज के दिन सिंह राशि के जातकों को अपने पार्टनर से सरप्राइज मिलने की संभावना है। आपकी कई चिंताएं लवमेट के साथ बात करके दूर हो सकती है। हालांकि, वैवाहिक जीवन में थोड़ा सतर्क रहने की आपको आवश्यकता होगी वाद-विवाद करने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।