1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kanya Rashifal 9 December 2025: करियर के क्षेत्र में सतर्क रहें कन्या राशि वाले, छोटी सी गलती भी पड़ सकती है भारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kanya Rashifal 9 December 2025: करियर के क्षेत्र में सतर्क रहें कन्या राशि वाले, छोटी सी गलती भी पड़ सकती है भारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 09, 2025 06:18 am IST,  Updated : Dec 09, 2025 06:30 am IST

Virgo Horoscope 9 December 2025: कन्या राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा, करियर के क्षेत्र में थोड़े उतार-चढ़ाव आज के दिन आ सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कन्या वालों का आज का राशिफल।

Aaj Ka Kanya Rashifal- India TV Hindi
आज का कन्या राशिफल Image Source : INDIA TV

Kanya Rashifal 9 December 2025: कन्या राशि के जातक कर्मठ और अनुशासित माने जाते हैं। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। कुछ लोग नई कार्य योजनाएं बनाते नजर आ सकता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकते हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कन्या राशि का दैनिक राशिफल।

आज का कन्या राशिफल 9 दिसंबर 2025

आज अच्छी खबर चित्त प्रसन्न कर देगी। किसी लाभकारी योजना का मसौदा बनेगा। किसी विशिष्ट अध्ययन में समय व्यतीत होगा। आनंद की प्राप्ति होगी। आपका नेतृत्व कौशल कई क्षेत्रों में सफलता का सूत्रपात करेगा। चिरप्रतिक्षित काम आगे बढ़ेगा। मन में शांति का अनुभव होगा। पुरानी समस्या ख़त्म होगी। ऋण मुक्ति का प्रयास सफल होगा। करियर में सतर्क रहें, आपकी गलती कार्यक्षेत्र में आपका नाम खराब कर सकती है। वाणी और बौद्धिक क्षमता से नई राह निकलेगी। नये कार्य की योजना बनेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति का विकास होगा। संघर्ष से आनन्द का मार्ग प्रस्फुटित होगा। परिवार में प्रसन्नता व्याप्त होगी। राजनीतिक और सामाजिक सुख बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

लव राशिफल 

आज के दिन गलती से भी अपने लव पार्टनर को नजरअंदाज न करें। उन्हें आपसे भावनात्मक सपोर्ट की जरूरत होगी ऐसे में उनकी बातों को न सुनना प्रेम जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है। वैवाहिक जीवन आज मिलाजुला रहेगा। शाम के समय जीवनसाथी के लिए उनकी पसंद का भोजन बना सकते हैं। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।