A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 16 May 2026: शनि देव अपनी प्रिय राशि कुंभ पर रहेंगे मेहरबान, न्याय के देवता की कृपा से धन-संपत्ति में होगी वृद्धि

Kumbh Rashifal 16 May 2026: शनि देव अपनी प्रिय राशि कुंभ पर रहेंगे मेहरबान, न्याय के देवता की कृपा से धन-संपत्ति में होगी वृद्धि

Kumbh Rashifal 16 May 2026: शनिवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए उत्तम रहेगा। आज शनि देव की कृपा से उनके सभी बिगड़े कार्य पूरे होंगे। तो यहां विस्तार से जानिए कुंभ राशि का दैनिक राशिफल

दैनिक कुंभ राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दैनिक कुंभ राशिफल

Kumbha Rashifal 16 May 2026: शनिवार को शनि जयंती मनाई जाएगी। आपको बता दें कि कुंभ राशि के स्वामी शनि देव है, इसलिए आज इस राशि के जातकों पर न्याय के देवता की कृपा बनी रहेगी। आज का दिन काफी सकारात्मक रहेगा। आर्थिक मामले के लिए भी दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं 16 मई का दैनिक कुंभ राशिफल। साथ ही जानेंगे कुंभ राशि वालों के लिए शुभ अंक और रंग क्या रहेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, जिससे स्थिति पहले से बेहतर होगी।  बिजनेस में आज कोई नई और बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आज परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा।  आज सहज तरीके से अपने कार्यों को व्यवस्थित करते चलें। आज घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। आप किसी जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे, जहां आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। पैसों के मामले सुलझेंगे और आर्थिक मजबूती आएगी। अगर आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए काफी शुभ है। परिवार के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। 

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Shani Jayanti 2026: शनि देव को तेल चढ़ाते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें पूजा का सही विधान

 

More Rashifal News