A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 25 April 2026: शनिवार को कुंभ राशि वाले पैसों को लेकर रहे सावधान, निवेश और उधार देने की न करें गलती, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kumbh Rashifal 25 April 2026: शनिवार को कुंभ राशि वाले पैसों को लेकर रहे सावधान, निवेश और उधार देने की न करें गलती, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kumbh Rashifal 25 April 2026: शनिवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कुंभ दैनिक राशिफल के बारे में।

कुंभ राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कुंभ राशिफल

Kumbh Rashifal 25 April 2026: कुंभ राशि के स्वामी शनि देव है। कुंभ राशि के लोग अपनी स्वतंत्रता को बहुत महत्व देते हैं। इस राशि के लोगों में समाज के प्रति गहरी संवेदना होती है। वे अक्सर दूसरों की मदद करने और सामाजिक बदलाव लाने के लिए तत्पर रहते हैं। दैनिक राशिफल के बात करें तो शनिवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कि 25 अप्रैल 2026 का दिन कुंभ राशि वालों के कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे कि आज कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रंग और अंक क्या रहेगा।

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय भरपूर मेहनत करने का है। आपको अपने प्रयासों के निश्चित ही उचित परिणाम मिलेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। छात्र आज अपनी पढ़ाई व करियर के प्रति गंभीरता से प्रयासरत रहेंगे। आय की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु साथ ही हर तरफ से खर्चो की अधिकता रहेगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। आज किसी को पैसा उधार देने या जोखिम भरे निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अगर सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज ज्यादा मेहनत की जरूरत है। पुराने लंबित कामों को निपटाने के लिए शनिवार का दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

इन 6 कामों को करने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, घर में होने लगता है दरिद्रता और दुर्भाग्य की देवी अलक्ष्मी का वास

Numerology: इस मूलांक वालों से पंगा लेना पड़ता है बहुत भारी,अपने दुश्मनों का चैन छीन लेते हैं ये लोग

More Rashifal News