1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इन 6 कामों को करने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, घर में होने लगता है दरिद्रता और दुर्भाग्य की देवी अलक्ष्मी का वास

इन 6 कामों को करने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, घर में होने लगता है दरिद्रता और दुर्भाग्य की देवी अलक्ष्मी का वास

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 24, 2026 05:22 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 05:25 pm IST

अगर लाख मेहनत और पूजा पाठ के बाद भी आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं हो रहा है तो आज ही अपनी इन आदतों में बदलाव कर लें। इन कामों को करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

इन कामों को करने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज- India TV Hindi
इन कामों को करने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज Image Source : INDIA TV

मां लक्ष्मी को चंचला भी कहा जाता है, क्योंकि वो कहीं एक जगह ज्यादा दिन तक नहीं टिकती हैं। यहीं वजह है कि लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं जिससे उनके घर में धन की देवी माता लक्ष्मी का वास हो। लेकिन अगर पूजा पाठ और कई तरह के उपाय आजमाने के बाद भी अगर आपके घर में लक्ष्मी नहीं ठहर रही हैं, तो आज ही अपनी इन आदतों में बदलाव करें। धर्म शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति की कुछ आदतों की वजह से माता लक्ष्मी उनसे नाराज हो जाती हैं, जिस वजह से घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य की देवी अलक्ष्मी का वास हो जाता है। तो अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली बनी रहे तो इन कामों को करने की गलती बिल्कुल भी न करें।

1. सूर्योदय के बाद उठना

अगर आपकी भी आदत देर तक सोने की है तो उसमें आज ही बदलाव कर लें। क्योंकि जिस घर के लोग देर सूर्योदय के बाद देर तक सोते हैं उनके घर में मां लक्ष्मी ज्यादा देर तक नहीं ठहरती हैं। देर से उठने वाले लोग हर काम में सदैव पीछे रहते हैं। सफलता और संपन्नता उन्हीं के घर में आती है जहां सुबह सब लोग जाग जाते हैं और ईश्वर का ध्यान करते हैं।

2. साफ कपड़ा न पहनना

माता लक्ष्मी की साफ-सफाई अति प्रिय है, इसलिए स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखें। जो व्यक्ति गंदे कपड़े पहनता है उस पर देवी लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं बरसती है। इसलिए हमेशा साफ और स्वच्छ कपड़े ही पहनें। साफ कपड़े नहीं पहनने वाले व्यक्ति से तो लोग भी दूर भागते हैं। समाज में भी उन्हें सही दृष्टि से नहीं देखा जाता है। तो अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो हमेशा साफ कपड़े पहनें। फटे हुए या गंदे कपड़े पहनना दरिद्रता को आमंत्रित करता है।

3. किचन में जूठे बर्तन छोड़ना

अगर आपकी भी आदत है किचन में जूठे बर्तन छोड़कर सोने की तो आज ही सावधान हो जाएं। आपको बता दें कि किचन में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में किचन में गंदगी या जूठे बर्तन छोड़ने से देवी लक्ष्मी क्रोधित होकर उस घर से उल्टे पांव वापस लौट जाती हैं। साथ ही देवी अन्नपूर्णा भी नाराज हो जाती हैं। आपके घर में धन के साथ ही धान्य की भी कमी होने लगेगी। तो हमेशा रात में जूठे बर्तन धुलकर ही सोएं।

4. अपशब्द बोलना और कलह करना

जिस घर में बड़े-बुजुर्गों का अपमान होता है और छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी या परिजनों के बीच झगड़ा होता है, वहां कभी बरकत नहीं होती। इसके अलावा जो लोग बिना किसी बात के छोटी से छोटी बात पर दूसरे के ऊपर चिल्लाते हैं, अपशब्द कहते हैं उनके घर में भी माता लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती है। ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी हमेशा अप्रसन्न रहती हैं।

5. मुख्य द्वार को साफ न रखना

घर का मुख्य द्वार वह स्थान है जहां से माता लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। ऐसे में घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ रखें और शाम के समय वहां एक दीया जरूर जलाएं। मुख्य द्वार पर जूता-चप्पल बिखरा कर न रखें और न ही वहां कचरा जमा कर के रखें। जिस घर का मुख्य द्वार गंदा रहता है वहां से लक्ष्मी जी द्वार से ही लौट जाती हैं।

6. उत्तर दिशा में भारी सामान रखना

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को कुबेर और लक्ष्मी की दिशा माना गया है। इस दिशा को हमेशा खाली, साफ रखना चाहिए। यहां कूड़ा-कबाड़ या भारी फर्नीचर रखने से धन के आगमन के मार्ग में बाधा उत्पन्न होती है। तो आज ही अपने घर की उत्तर दिशा को साफ और स्वच्छ रखें और वहां जमा बेकार सामान हटा दें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Garud Puran: गरुड़ पुराण के अनुसार इन आदतों को आज ही छोड़ दें, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

Grah Gochar May 2026: मई में चमकेंगे 3 राशियों के सितारे, 4 बड़े ग्रहों का गोचर लाएगा सुख-समृद्धि और अपार धन लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।