Kumbh Rashifal 28 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपको अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत होगी। कुंभ राशि के व्यापारियों के लिए भी मंगलवार का दिन फायदेमंद रहेगा। वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो आज कुंभ राशि के जातक अपनी सेहत का रखें खास ध्यान। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कुंभ राशि का दैनिक राशिफल। साथ ही जानेंगे कि आज कुंभ राशि वालों का लकी रंग और अंक क्या रहेगा।
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए कुछ सुनहरे अवसर लेकर आने वाला है। आज आप अपनी पूरी ऊर्जा जरूरतमंद लोगों की मदद में लगायेंगे। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सख्त जरूरत है। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा आपके आपसी रिश्ते सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कार्यों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ ताल-मेल अच्छे रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। वहीं अगर आप डिजिटल मीडिया, मार्केटिंग या आईटी क्षेत्र से जुड़े हैं, तो कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। वहीं पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
May 2026 Unlucky Rashiyan: मई में 3 इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, परेशानियों से भरा रहेगा पूरा महीना
Nirjala Ekadashi 2026: साल की सबसे बड़ी एकादशी कब? जानें निर्जला एकादशी की सही डेट और पूजा शुभ मुहूर्त
More Rashifal News