Love Horoscope 11 Nov 2025: कर्क और तुला वाले प्रेम जीवन में चलें संभलकर, छोटी सी भूल पड़ सकती है भारी, पढ़ें आज का लव राशिफल
Love Rashifal 11 November 2025: ज्योतिषी चिराग दारूवाला के मुताबिक, कर्क और तुला राशि के सहित कुछ लोगों को प्रेम जीवन में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। रिश्ते के प्रति लापरवाही दूरी का कारण बन सकती है। जानिए आज सभी 12 राशियों का लव राशिफल क्या कहता है।
Love Rashifal 11 November 2025: आज का दिन कर्क, तुला सहित कुछ राशियों के जीवन में बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। आपको पार्टनर के प्रति ज्यादा वफादार रहने की आवश्यकता होगी। अगर गलतफहमी बीच में पैदा हुई है तो उसे दूर करने की कोशिश करे। हालांकि वृषभ, कन्या सहित कुछ लोगों के लिए दिन अच्छा साबित होगा। आइए जानते हैं बाकी सभी राशियों के लिए आज का लव राशिफल क्या कहता है।
मेष:
गणेशजी कहते हैं कि आपको अपने रिश्ते में ऐसा आभास हो रहा है कि सब कुछ सही है और ये रिश्ता काफी मजबूत रहेगा और आगे तक जायेगा। ये रिश्ता शादी में भी बदल सकता है। लेकिन क्रियान्वयन से पहले थोड़ा शांत दिमाग से सोचे और तब आगे बढ़ें। जो आप सोच रहे हैं वो सही होगा या आपको कुछ ऐसा मिलेगा, जिसकी आप अभी तक अनदेखी कर रहे थे।
- भाग्यशाली रंग : काला
- भाग्यशाली अंक : 14
वृषभ:
गणेशजी कहते हैं कि आज से आप और आपके पार्टनर के बीच समझ और एडजस्टमेंट का एक नया दौर शुरू होने वाला है। आपके सबंध के सब मनमुटाव सही हो चुके हैं और आप दोनों एक दूसरे को अब बहुत अच्छी तरह से समझने लगे हो। इससे आपका सबंध और मजबूत ही होगा। दिन आपके लिए काफी आशाएं लेकर आएगा। ᅠ
- भाग्यशाली रंग : पीला
- भाग्यशाली अंक : 10
मिथुन:
गणेशजी कहते हैं कि आपसी समझ और सहनशीलता किसी भी रिश्ते के लिए जरूरी है। आपने अपने मन में अपने पार्टनर को एक सिंहासन पर बैठा लिया है और अब आपके लिए उसकी किसी भी गलति को स्वीकार या माफ़ करना बहुत मुश्किल हो रहा है। हालांकि आपके अधिक सख्ती बरतने से सबके लिए मुश्किलें ही पैदा होंगी।
- भाग्यशाली रंग : हरा
- भाग्यशाली अंक : 8
कर्क:
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन बस मस्ती मजे और डिनर के लिए बहुत अच्छा है। आपके आसपास बहुत सारे लोग आपको आकर्षित करने के लिए मंडराएंगे। इनमें से सब अपना स्वार्थ ही देख रहे हैं, इनमें से एक भी गंभीरता से सोचने के लायक नही है हालांकि उनमें से कोई एक आपका अच्छा दोस्त बन सकता है जिसके साथ आप दोस्ती रख सकते हैं।
- भाग्यशाली रंग : भूरा
- भाग्यशाली अंक : 6
सिंह:
गणेशजी कहते हैं कि अगर आप एक रिश्ते में है, तो बार बार बातो को न दोहराएं। आपको याद रखना है कि किसी को निश्चित रूप से आप के लिए बनाया गया है। जब सही समय आएगा तो कुदरत खुद उस अनमोल व्यक्ति को आपके सामने उपस्थित कर देगी।
- भाग्यशाली रंग : ग्रे
- भाग्यशाली अंक : 4
कन्या:
गणेशजी कहते हैं कि आप बहुत गंभीर हैं और संभवत: अपने संबंधों के मुद्दों के बारे में अधिक सोच रहे हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने का मन बना लें। एक बार जब आप हर इशारे के दोहरे अर्थ की खोज करना बंद कर देते हैं, तो आप पाएंगे कि आपका रिश्ता एक मजबूत आधार पर बना है और कभी-कभी आपको बस चीजों का आनंद लेने की जरूरत होती है।
- भाग्यशाली रंग : सुनहरा
- भाग्यशाली अंक : 2
तुला:
गणेशजी कहते हैं कि आप अपनी समस्याओं से अकेले निपटने के आदी हो गए हैं, लेकिन आप पाएंगे कि उन्हें अपने साथी के साथ साझा करना बहुत मददगार हो सकता है। वह सहायक होने जा रहा है और आपको व्यावहारिक सहायता भी प्रदान कर सकता है। यदि समस्या आपके रिश्ते में किसी मुद्दे से संबंधित है, तो इस विषय को सार्वजनिक स्थान पर बताएं जहां आपके साथी को भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया करने की संभावना कम हो।
- भाग्यशाली रंग : नारंगी
- भाग्यशाली अंक : 11
वृश्चिक:
गणेशजी कहते हैं कि आप जैसा रोमांटिक पार्टनर चाहते थे, आपकी उस इच्छा में अब कुछ बदलाव आ गया है, ऐसा आपको लगेगा। आप अभी बनावटी सा रोमांस कर रहे हैं लेकिन अब आप इसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू कर देंगे और रोमांस में अपने हमसफ़र को तलाश करने की कोशिश करेंगे।
- भाग्यशाली रंग : बैंगनी
- भाग्यशाली अंक : 9
धनु:
गणेशजी कहते हैं कि आज आप और आपके पार्टनर दोनों ही के पास नए आईडिया हैं। आप एक साथ या तो अपने ऑफिस या घर पर ही अपने करीबियों के लिए छोटी सी पार्टी रख सकते हैं। यह दोनों ही चीजें समाज में आपके रुतबे को बढाएंगी और इससे आपको लोगों के साथ और बेहतर सबंध बनाने में मदद मिलेगी। केवल अपने शुभचिंतकों को ही न बुलाएं, औरों को भी बुला सकते हैं।
- भाग्यशाली रंग : गुलाबी
- भाग्यशाली अंक : 7
मकर:
गणेशजी कहते हैं कि अगर आप अपने लिए बिलकुल परफेक्ट आदमी ढूंढना चाहते हैं तो न ढूंढें। कई बार हम फिल्मों में देखकर अपने मन में ऐसे लड़के या लड़कियों की तस्वीर संजो लेते हैं लेकिन सच में वैसे बंदे नही हो सकते। अगर आप भी यही कर रहे हैं तो आपकी खोज बेकार है।
- भाग्यशाली रंग : लाल
- भाग्यशाली अंक : 5
कुंभ:
गणेशजी कहते हैं कि ये समय अपने रिश्ते में सकारात्मक प्रकृति के बदलाव की योजना के लिए सही है।आप इसे अगले स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहल आपको करनी होगी। आप स्वाभाविक रूप से मितभाषी और शर्मीले हैं और इसी कारण आपका साथी आपकी सच्ची भावना को समझ नहीं पा रहा और अधर में है। बस अपनी दिल की बात सुने और सारा अविश्वास आपके रिश्तो से गायब हो जायेगा।
- भाग्यशाली रंग : नीला
- भाग्यशाली अंक : 3
मीन:
गणेशजी कहते हैं कि आपको बहुत ही व्यवहारिक होकर अपने चिडचिडे रहने का कारण ढूँढना होगा। अगर आपको लगता है कि कोई चीज या बात आपके बहुत काम नही आने वाली तो भी ओवर रियेक्ट न करें। अगर आपको अपने इस सबंध को आगे बढाना है तो आपको इन छोटी छोटी दरारों को भरना होगा। इसके लिए अपनी भावनाओं से हटकर स्थिति के बारे में व्यवहारिक होकर सोचना होगा। इस बारे में आपको अपने ही बारे में परेशान करने वाली कोई सच्चाई भी पता लगेगी ᅠᅠ
- भाग्यशाली रंग : सफेद
- भाग्यशाली अंक : 1
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)
ये भी पढ़ें:
अगहन मास में जीरा इस्तेमाल करने से क्यों किया जाता है मना? जानिए क्या कहते हैं आयुर्वेद और शास्त्र
