Vahan Durghatna Nashak Yantra: ज्योतिष और वास्तु की जानकारों की मानें तो वाहन सुरक्षा यंत्र एक ऐसी कुंजी है जो आपको और आपके परिवार को दुर्घटनाओं से बचा सकता है। इस यंत्र को दुर्घटना नाशक यंत्र के साथ ही मारुति यंत्र भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस भी वाहन में यह यंत्र रखा होता है उसकी सुरक्षा स्वयं हनुमान जी करते हैं। आइए अब जान लेते हैं कि आपको कब और कैसे इस यंत्र को अपने वाहन में रखना चाहिए।
वाहन दुर्घटना यंत्र क्या है?
वाहन दुर्घटना यंत्र एक ज्यामितीय आकृति होती है जिसमें हनुमान जी की सकारात्मक ऊर्जा का वास माना जाता है। यंत्र अलग-अलग प्रकार के होते हैं और हर यंत्र की अपनी अलग ऊर्जा और कार्य होते हैं। इसी तरह वाहन दुर्घटना यंत्र या मारुति यंत्र वाहन दुर्घटनाओं से बचाने का काम करता है। वाहन दुर्घटना यंत्र बह्मांडीय ऊर्जाओं का नियंत्रण करता है और आपको सुरक्षा प्रदान करता है। इसलिए इस यंत्र को वाहन में रखना बेहद शुभ माना जाता है।

वाहन दुर्घटना यंत्र को कब वाहन में रखना चाहिए?
आप कभी भी वाहन दुर्घटना यंत्र को अपने वाहन में रख सकते हैं। आप कार, बस आदि में इसे लटका सकते हैं वहीं बाइक, स्कूटर में भी इसे रख सकते हैं।
वाहन दुर्घटना यंत्र कैसे लगाना चाहिए?
वाहन दुर्घटना यंत्र को आप अपनी गाड़ी में मंगलवार, शनिवार या रविवार को रख सकते हैं। इसे वाहन में रखने से पहले कच्चे दूध और गंगाजल से इसे शुद्ध कर लें। इसके बाद ॐ नमो भगवते आञ्जनेयाय। महाबलाय स्वाहा।" या "ॐ अन्ते रक्षाय नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। इसके बाद कुछ देर के लिए इस यंत्र को पूजा स्थल पर रख दें। इस यंत्र को गाड़ी में स्थापित करने से पहले वाहन को साफ अवश्य कर लें।
वाहन दुर्घटना यंत्र के क्या लाभ हैं?
वाहन दुर्घटना यंत्र को गाड़ी में रखने से दुर्घटनाओं से आप बचते हैं। इसके साथ ही गाड़ी में सकारात्मक ऊर्जा का भी वास बना रहता है। अगर आप शनि, मंगल या राहु की महादशा से गुजर रहे हैं तो दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में मारुति यंत्र को गाड़ी में स्थापित करना शुभ साबित हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं वाहन सुरक्षा यंत्र को गाड़ी में रखने से गाड़ी आपका हमेशा साथ निभाती है यानि गलत समय पर खराब नहीं होती, बेवजह के खर्चे गाड़ी पर आपको नहीं करना पड़ते। यह यंत्र आपको ऑनलाइन प्राप्त हो सकता है या फिर आप इसका प्रिंट निकालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
Mangal Ke Upay: कुंडली में मंगल कमजोर? जानिए इसके 5 लक्षण और उपाय जो करेंगे मंगल को मजबूत