Dream Meaning: सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते देखना किस बात का संकेत है? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
Dream Meaning: सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते देखना किस बात का संकेत है? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
Dream Meaning: सपने में कई लोग ऐसा महसूस करते हैं कि वो ऊंचाई से गिर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को ऐसे सपने भी आते हैं कि वो आसमान, किसी चट्टान आदि से गिर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको इन सपनों का अर्थ बताने जा रहे हैं।
Published : Nov 10, 2025 07:16 pm IST, Updated : Nov 10, 2025 07:16 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सपनों में हमको जो अनुभव होते हैं उनके अर्थ का पता स्वप्न शास्त्र से चलता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि कभी अगर आप सपने में महसूस करें कि आप ऊंचाई से गिर रहे हैं तो इसका अर्थ क्या होता है, और इसका आपके जीवन पर क्या असर पड़ सकता है।
2/5Image Source : Freepik
स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर आप खुद को किसी चट्टान, पहाड़, इमारत आदि से गिरता देखें तो यह सपना अच्छा नहीं माना जाता। इस सपने का अर्थ होता है कि आने वाले समय में कोई परेशानी आपके जीवन में आ सकती है और आपको पहले से ही सतर्क रहना चाहिए। ऐसा सपने का एक अर्थ ये भी है कि आप अपने भविष्य को लेकर उलझे हुए हैं।
3/5Image Source : Freepik
वहीं अगर आप सोते समय महसूस करें कि आप कहीं गिर रहे हैं और किसी तरह का सपना आपको न आ रहा हो तो इसका अर्थ है आपकी दिनचर्या खराब है। गलत खान-पान और दिनचर्या इसका कारण हो सकती है। वहीं स्वप्न शास्त्र में इस सपने को मानसिक परेशानियों का कारण माना जाता है।
4/5Image Source : Freepik
अगर आप सपने में खुद को आसमान से नीचे गिरता देख रहे हैं तो इसका अर्थ है किसी बात को लेकर आप कंन्फ्यूज हैं। अगर धीमी गति से आप आसमान से नीचे गिर रहे हैं तो इसका अर्थ है आपको यह पता है कि समस्या का समाधान है लेकिन आप उसे खोज नहीं पा रहे हैं। वहीं तेजी से अगर आप आसमान से गिर रहे हैं तो इसका अर्थ है आपको स्थिति से निपटने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा। कुल मिलाकर यह सपना आपके परेशान चित्त को दर्शाता है।
5/5Image Source : Freepik
वहीं अगर सपने में आप किसी और को गिरता देखते हैं तो यह अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आप जीवन में आगे बढ़ेंगे और अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। इस सपने का एक अर्थ यह भी लगाया जाता है कि किसी व्यक्ति के जरिए आपको लाभ मिल सकता है।