टैटू देख नेटिजेंस ने लगाईं ब्रेकअप की अटकलें, पोस्ट डिलीट कर जैस्मिन भसीन ने अफवाह फैलाने वालों को लगाई लताड़
टैटू देख नेटिजेंस ने लगाईं ब्रेकअप की अटकलें, पोस्ट डिलीट कर जैस्मिन भसीन ने अफवाह फैलाने वालों को लगाई लताड़
सेल्फ-लव के बारे में अपनी डिलीट की गई पोस्ट और 'आई एम इनफ' टैटू की वजह से अली गोनी के साथ ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं, जिस पर जैस्मिन भसीन ने रिएक्ट किया है।
Published : Sep 06, 2026 01:37 pm IST, Updated : Sep 06, 2026 02:23 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@jasminbhasin2806
टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपने और एक्टर अली गोनी के ब्रेकअप की अफवाहों पर रिएक्ट किया है। यह अफवाहें तब शुरू हुईं, जब उन्होंने अपने पहले टैटू के बारे में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिससे फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अटकलें लगने लगीं। एक्ट्रेस ने हाल ही में 'आई एम इनफ' शब्द का टैटू बनवाने के बारे में एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया था, लेकिन बाद में उस पोस्ट को डिलीट कर दिया।
2/7Image Source : Instagram/@jasminbhasin2806
अली गोनी के साथ ब्रेकअप की अफवाहों पर जैस्मिन भसीन ने अब रिएक्ट करते हुए, एक और नोट शेयर किया है। उस इमोशनल पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जैस्मिन और अली के रिश्ते में खटास आने की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, जैस्मिन ने अब इन अटकलों पर बात की है और साफ किया है कि उनका पोस्ट उनके रिश्ते के बारे में नहीं था।
3/7Image Source : Instagram/@jasminbhasin2806
रविवार, 6 सितंबर 2026 को जैस्मिन भसीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस ने अली गोनी संग ब्रेकअप की अफवाहों का खंडन किया और लोगों से अपील की कि वे हर निजी पोस्ट को उनके रिश्ते के बारे में कोई छिपा हुआ संदेश न समझें। उन्होंने लिखा, 'हैरानी की बात है कि व्यूज और अटेंशन पाने के लिए मीडिया पेज पोस्ट को कैसे घुमा-फिराकर दिखाते हैं और कपल की तस्वीरें इस्तेमाल करते हैं ताकि ज्यादा लोग उन्हें देखें। चिल करो दोस्तों।'
4/7Image Source : Instagram/@jasminbhasin2806
उस वायरल पोस्ट में जैस्मिन ने खुद से प्यार करने और खुद को चुनने के अपने सफर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे सालों तक उन्होंने ऐसा बनने की कोशिश की, जिससे लोग उन्हें आसानी से प्यार कर सकें। उन्होंने लिखा कि प्यार पाने, अपनाए जाने और अपनापन महसूस करने के लिए उन्होंने खुद को बदलने, छोटा करने और एडजस्ट करके छोटे-छोटे खानों में फिट करने की लगातार कोशिश की।
5/7Image Source : Instagram/@jasminbhasin2806
एक्ट्रेस ने यह भी माना कि इस सफर में कहीं न कहीं उन्होंने सबसे जरूरी इंसान को खो दिया था: खुद को। उन्हें याद आया कि वह अब वैसी बेफिक्र, खुशमिजाज, पॉजिटिव और सुलझी हुई लड़की नहीं रहीं, जैसी वह कभी हुआ करती थीं, क्योंकि वह लगातार दूसरों के लिए काफी बनने की कोशिश करती रहीं और यह भूल गईं कि वह खुद के लिए ही काफी थीं।
6/7Image Source : Instagram/@jasminbhasin2806
जैस्मिन और अली, जो कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। उन्होंने 2020 में 'बिग बॉस 14' में रहने के दौरान एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। तब से यह कपल साथ में है और अपनी हर खुशी को साथ में मनाते हैं।
7/7Image Source : Instagram/@jasminbhasin2806
जैस्मीन भसीन को हाल ही में अपने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा है। दुबई में अपने 36वें जन्मदिन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद टर्मिनल इलियटिस का पता चलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच, हाल ही में जैस्मीन ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की और उनके साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह कुछ समय से परेशान थी, लेकिन गुरुदेव से मिलने के बाद अब उनका मन शांत है।