1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. भारतीय टीम के लिए साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

भारतीय टीम के लिए साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

टी20 इंटरनेशनल में साल 2026 में जहां भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप को अपने नाम किया तो वहीं स्क्वाड में भी फिर उसके बाद बदलाव देखने को मिला। वहीं टीम में वापसी करने वाले ईशान किशन का बल्ले से टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

Written By: Abhishek Pandey
Published : Sep 06, 2026 03:00 pm IST,  Updated : Sep 06, 2026 03:00 pm IST
टी20 इंटरनेशनल में अभी भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिसमें वर्ल्ड कप जीतने के बाद नए कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की नियुक्ति की गई जिसमें उनके नेतृत्व में टीम इंडिया तीन सीरीज में से सिर्फ एक को ही जीतने में कामयाब हो सकी। वहीं टीम इंडिया की तरफ से इस साल अब तक टी20 इंटरनेशनल में कई बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित भी किया है, जिसके बाद हम आपको अब तक इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AP

ईशान किशन जो पिछले काफी लंबे समय से टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर चल रहे थे उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में धमाकेदार अंदाज में वापसी करने के साथ अपनी जगह को पूरी तरह से पक्का कर लिया। साल 2026 में ईशान किशन अभी टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर काबिज हैं। ईशान ने 23 T20I मैचों में खेलते हुए 35.3 के औसत से 812 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
2/6 Image Source : AP

टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का साल 2026 में T20I में प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है। हालांकि इसके बावजूद वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल में 23 मुकाबलों में खेलते हुए 23.36 के औसत से कुल 514 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
3/6 Image Source : AP

शिवम दुबे का साल 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। शिवम दुबे इस साल T20I में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने 23 मुकाबलों में खेलते हुए 34.85 के औसत से 488 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/6 Image Source : AP

सूर्यकुमार यादव जिनको टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी से हटा दिया गया था वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। सूर्यकुमार यादव ने साल 2026 में 14 T20I मैचों में खेलते हुए 44 के औसत से 484 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।
5/6 Image Source : AP

तिलक वर्मा इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर काबिज हैं, जिसमें उनके पास अफगानिस्तान की सीरीज में बल्ले से कमाल दिखाकर आगे बढ़ने का शानदार मौका रहने वाला है। तिलक वर्मा ने साल 2026 में T20I में 19 मैचों में खेलते हुए 35.53 के औसत से 462 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
6/6 Image Source : AP

Advertisement