Published : Dec 11, 2025 04:30 am IST, Updated : Dec 11, 2025 06:39 am IST
Gemini Horoscope 11 December 2025: 11 दिसंबर का दिन मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का दैनिक राशिफल।
Image Source : INDIA TVआज का मिथुन राशिफल
Mithun Rashifal 11 December 2025: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, 11 दिसंबर का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। आज मिथुन राशि के जातकों के अधूरे काम पूरे होंगे। आपको बता दें कि मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। वहीं इस राशि के लोग बहुत ही बुद्धिमान, कल्पनाशील और रचनात्मक माने जाते हैं। तो यहां विस्तार से जानिए मिथुन राशि का दैनिक राशिफल।
आज का मिथुन राशिफल 11 दिसंबर 2025
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बचपन के किसी दोस्त का आज फोन आ सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 1
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)