1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Dhanu Rashifal 11 December 2025: आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें, पढ़ें 11 दिसंबर का धनु राशिफल

Dhanu Rashifal 11 December 2025: आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें, पढ़ें 11 दिसंबर का धनु राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 11, 2025 05:45 am IST,  Updated : Dec 11, 2025 06:35 am IST

Sagittarius Horoscope 11 December 2025: आज का दिन धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़िए 11 दिसंबर का धनु दैनिक राशिफल।

आज का धनु राशिफल- India TV Hindi
आज का धनु राशिफल Image Source : INDIA TV

Dhanu Rashifal 11 December 2025: धनु राशि का स्वामी बृहस्पति (गुरु) माने जाते हैं। गुरु ग्रह को भाग्य, ज्ञान और आध्यात्म का प्रतीक माना जाता है। इस राशि में जन्मे लोग रचनात्मक और घुमक्कड़ प्रवृत्ति के होते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, धनु राशि वालों को आज बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। तो यहां जानिए धनु राशि का दैनिक राशिफल।

आज का धनु राशिफल 11 दिसंबर 2025

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा, लेकिन ऑफिस में माहौल मिला-जुला रहेगा। आपकी किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आज किसी धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में भी उचित समय बीतेगा। आज किसी भी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें: 

मेष राशि वालों का डिटेल राशिफल

वृष राशि वालों का डिटेल राशिफल

मिथुन राशि वालों का डिटेल राशिफल

कर्क राशि वालों का डिटेल राशिफल

सिंह राशि वालों का डिटेल राशिफल

कन्या राशि वालों का डिटेल राशिफल

तुला राशि वालों का डिटेल राशिफल

वृश्चिक राशि वालों का डिटेल राशिफल

धनु राशि वालों का डिटेल राशिफल

मकर राशि वालों का डिटेल राशिफल

कुंभ राशि वालों का डिटेल राशिफल

मीन राशि वालों का डिटेल राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।