Dhanu Saptahik Rashifal-धनु साप्ताहिक राशिफल 12 Dec 2022 -18 Dec 2022: ये सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से, बहुत अच्छा कहा जा सकता है। इस दौरान सेहत के प्रति आपकी लगन, आपको कई बीमारियों से निजात दिलाने में कारगर सिद्ध होगी। ऐसे में योग और व्यायाम में कमी न आने दें और जितना संभव हो, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। चंद्र राशि के पांचवें भाव में राहु के विराजमान होने के कारण इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन आपको इस दौरान कोई भी निवेश करना है तो, पहले वास्तविकताओं का आकलन कर लें और उसके बाद ही निवेश करें। अन्यथा आपका धन अटक सकता है।
प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद होगा खत्म
यदि आपका अपने रिश्तेदारों से किसी ज़मीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो, इस सप्ताह वो ज़मीन आपको मिलने से परिवारिक माहौल में ख़ुशी की लहर दौड़ती दिखाई देगी। ऐसे में आप सहपरिवार किसी धार्मिक स्थल पर जाकर, पूजा-पाठ करने का प्लान भी कर सकते हैं। करियर में आपने पूर्व में जो गति पकड़ी थी, इस सप्ताह उसपर ब्रेक लगने के योग बन रहे हैं क्योंकि चंद्र राशि के चौथे भाव में बृहस्पति मौजूद होंगे।
शिक्षा के लिए बेहतरीन समय
इस समस्या के कारण आपको अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भी नकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी और आपके साहस और पराक्रम में कमी आएगी। आप इस समय खुद को बेहद अकेला और असहाय महसूस भी कर सकते हैं। आपकी चंद्र राशि के पहले भाव में बुध के स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपकी शिक्षा में कुछ बदलाव आएंगे और जो लोग उच्च शिक्षा हेतु विदेश जाना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है। इसके बाद सप्ताह के अंत तक पुनः शिक्षा के लिए, बेहतरीन समय रहेगा और आप अच्छी उपलब्धियाँ प्राप्त करेंगे।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)
More Rashifal News