Sagittarius Weekly Horoscope 3-9 Oct 2022: इस सप्ताह अपनी सेहत को लेकर अपने भाग्य पर ज्यादा निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। क्योंकि इस बात को आप भी अच्छी तरह समझते हैं कि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य की ओर भी अपने प्रयास करते रहें। इस सप्ताह योग दर्शा रहे हैं कि आपको हर प्रकार के दीर्घावधि निवेश से बचना चाहिए।
यदि आपका मन किसी बात को लेकर बैचैन है तो आप अपना कुछ धन अपने ऊपर खर्च करते हुए, अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा के दूसरे भाव में होने से आप अपने जीवन के कई धन से जुड़े महत्वपूर्ण फ़ैसलों को लेने में काफी हद तक सफल रहेंगे। यदि आप बीते काफी समय से, अपना घर लेने का प्रयास कर रहे हैं तो इस सप्ताह के अंत में चन्द्रमा के चतुर्थ भाव में होने से आपके परिवार में नए घर को लेकर चर्चा हो सकती है। इस दौरान आपके विचारों और विमर्शों को भी घर के बड़ों द्वारा, ज़रूरी महत्व प्राप्त होगा। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा, साथ ही पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता देख आप बाहर से खाना या कोई मिठाई मंगवा सकते हैं।
इस सप्ताह के अंत में चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि कर्म यानी दशम भाव पर होने से आप में कुछ धैर्य की कमी देखने को मिलेगी। जिससे आप कार्यस्थल पर दूसरों को बातों को काटते हुए अपने विचार रखेंगे। इससे आप न चाहते हुए भी कई लोगों को अपने ख़िलाफ़ कर सकते हैं। साथ ही आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपके इस रवैये से कुछ नाख़ुश दिखाई देंगे। इस सप्ताह छात्रों को अपनी मेहनत करते रहने की आवश्यकता होगी, क्योंकि इस दौरान उनकी समझने की क्षमता बेहतर दिखाई देगी। ऐसे में आप अपनी खराब संगत की ओर ज्यादा ध्यान ना देते हुए, अपने काम से काम रखने की कोशिश करते और आने वाली परीक्षा के लिए खुद को तैयार करने में संलग्न होंगे।
उपाय: अपने किसी गुरु या शिक्षक एक कलम भेट कर उनका आशीर्वाद लें।
नोट: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)
Virgo Weekly Horoscope 3-9 Oct 2022: छठे भाव का चंद्रमा करा सकता है भारी नुकसान, गौ माता की सेवा के साथ करना होगा ये उपाय
Vastu Tips: माता कालरात्रि दिलाएंगी हर वास्तुदोष से मुक्ति, बस करें इस मंत्र का जाप
Libra Weekly Horoscope 3-9 Oct 2022: मां दुर्गा की कृपा से समाज में बढ़ेगा सम्मान, धन लाभ के भी बन रहे योग
Scorpio Weekly Horoscope 3-9 Oct 2022: प्रमोशन के साथ चमकेगा भाग्य, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर बनाएंगी धनवान
More Rashifal News