1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. सितंबर 2026 अंक ज्योतिष भविष्यफल: इस महीने मूलांक 1 और 5 वालों की जागेगी किस्मत, मूलांक 3 और 9 वालों को रहना होगा संभलकर

सितंबर 2026 अंक ज्योतिष भविष्यफल: इस महीने मूलांक 1 और 5 वालों की जागेगी किस्मत, मूलांक 3 और 9 वालों को रहना होगा संभलकर

सितंबर का महीना शुरू होने वाला है और इस महीने में मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं सितंबर 2026 का अंक ज्योतिष भविष्यफल।

Numerology- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC सितंबर अंक ज्योतिष भविष्यफल

सितंबर का महीना कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद खास रह सकता है। मूलांक 1 और 5 वालों की किस्मत उनका साथ दे सकती है वहीं मूलांक 2 वाले मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कुछ लोगों के लिए आर्थिक और करियर में प्रगति के द्वार भी खुल सकते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों का अंक ज्योतिष भविष्यफल।  

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 जन्मतिथि) 

अंकज्योतिष के अनुसार इस माह मूलांक 1 वालों की किस्तम का सितारा चमक सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने के योग हैं और साथ ही कुछ लोगों को धन लाभ भी मिल सकता है। 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 जन्मतिथि) 

यह महीना आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला साबित हो सकता है। आपके कई अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं। 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 जन्मतिथि)

आपके धन से जुड़े मामलों में सतर्कता इस महीने में बरतनी चाहिए। करियर क्षेत्र में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी की आवश्यकता होगी। मध्य माह के बाद सेहत में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 जन्मतिथि)

राहु के स्वामित्व वाले मूलांक 4 वालों को तकनीकी क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, महीने के आखिरी सप्ताह में धन हानि होने की आशंका है इसलिए सावधान रहें। 

मूलांक 5 (5, 14, 23 जन्मतिथि)

मूलांक 5 वालों सितंबर के महीने में भाग्योदय हो सकता है। कारोबारियों को अच्छी डील मिलने के योग हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए भी महीना अनुकूल रह सकता है। 

मूलांक 6 (6, 15, 24 जन्मतिथि)

मूलांक 6 वालों के लिए महीना अच्छा साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। भौतिक सुखों की इस मूलांक वालों को प्राप्ति हो सकती है। 

मूलांक 7 (7, 16, 25 जन्मतिथि)

जो लोग अध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें अलौकिक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। सेहत में भी अच्छे बदलाव आने के योग हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका इस महीने में मिल सकता है। 

मूलांक 8 (8, 17, 26 जन्मतिथि)

आपके बिगड़ते काम भी इस महीने में बन सकते हैं। जो लोग अपना घर या वाहन खरीदना चाहते थे उनका सपना पूरा हो सकता है। एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

मूलांक 9 (9, 18, 27 जन्मतिथि)

आपको सितंबर के महीने में सतर्कता बरतने की आश्यकता होगी। किसी भी तरह का जोखिम इस महीने में न उठाएं। गुस्से को काबू में रखें तो करीबी भी आपसे दूर हो सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सितंबर में शनि देव मिथुन-सिंह सहित 3 राशियों की लेंगे परीक्षा, ईमानदारी से करनी होगी मेहनत, वरना बढ़ेंगी मुश्किलें

More Rashifal News