Virgo Weekly Horoscope कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 अगस्त : इस सप्ताह आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। बावजूद इसके आने वाले मानसिक तनाव को खुद पर हावी ना होने दें। क्योंकि ऐसा करना किसी भी शारीरिक समस्या को जन्म दे सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आप एक अनुशासित व्यक्ति हैं। इसलिए स्वास्थ्य के मामले में भी अनुशासन का पालन करें और स्वस्थ रहें। संभावना है कि इस हफ्ते के मध्य भाग में आपके द्वादश भाव में बुधादित्य योग का बनना, आपके जिंदगी में वेतन वृद्धि के कई योग लेकर आए। जिसके कारण यदि आपके जीवन में अप्रत्याशित रुप से ख़र्चों की वृद्धि भी होगी तो भी इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ेगा। हालांकि आप खुद को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत करने के लिए अपने धन के बेवजह खर्च पर नियंत्रण लगाते हुए, उसके संचय की ओर अपने प्रयासों को रफ़्तार दे सकते हैं।
यदि आप बीते काफी समय से अपना घर लेने का प्रयास कर रहे हैं तो इस सप्ताह उसको लेकर आपके परिवार में चर्चा हो सकती है क्योंकि सप्ताह के अंत में चन्द्रमा का नवम भाव में होना, इस दौरान आपके विचारों को भी घर के बड़ों द्वारा ज़रूरी महत्व दिलाएगा। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा, साथ ही पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता देख आप बाहर से खाना या कोई मिठाई मंगवा सकते हैं। यदि आप किसी अधिकारी या निवेशक से मुलाक़ात करने के लिए पूर्व से ही अपने प्रयास कर रहे थे तो इस सप्ताह अचानक से किसी करीबी या दोस्त की मदद से आपकी उनसे मुलाक़ात मुमकिन है। इसलिए खुद को इसके लिए पहले से ही तैयार करते हुए अपने ज्ञान को बढ़ाएं। अन्यथा उनके प्रश्न आपका मुँह बंद करते हुए, उनके ही सामने आपको मुर्ख प्रदर्शित कर सकते हैं।
वहीं 21 अगस्त को बुध अपना गोचर आपके लग्न यानी प्रथम भाव में करेंगे जिससे उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को थोड़ा प्रयास जारी रखने के बाद भी बड़ी सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। क्योंकि उनके लिए ये समय, अधिक अच्छा अवसर लेकर आ रहा है। ऐसे में इन अवसरों का उचित लाभ उठाते हुए उन्हें अपने हाथों से निकलने न दें। यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
उपाय: किसी भी मंदिर में जाकर हरी मूंग की दाल का दान करें।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )
(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)
ये भी पढ़ें -
More Rashifal News