1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर का वास्तु दोष करना चाहते हैं दूर, तो आज ही करें फिटकरी का इस तरह इस्तेमाल

Vastu Tips: घर का वास्तु दोष करना चाहते हैं दूर, तो आज ही करें फिटकरी का इस तरह इस्तेमाल

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 13, 2022 06:39 am IST,  Updated : Aug 13, 2022 06:39 am IST

Vastu Tips: घरेलू उपचार में और नाई की दुकान पर फिटकरी का उपयोग होते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इसके वास्तु उपाय के बारे में आपने नहीं सुना होगा। आज हम आपको फिटकरी के गुणों के बारे में बताएंगे।

alum - India TV Hindi
alum Image Source : FREEPIK

Highlights

  • फिटकरी के इस्तेमाल से करें घर का वास्तु दोष दूर
  • 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे घर के कोने में रख दें

Vastu Tips: अक्सर लोग अपने घर या फिर ऑफिस के वास्तु दोष के चलते तरक्की नहीं कर पाते हैं। उन्हें कदम-कदम पर कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इसकी पीछे की सबसे बड़ी वजह होती है वास्तु दो। जिन्हें वक्त रहते दूर न किया जाए तो खतरा साबित हो सकती है। ऐसे में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि फिटकरी के इस्तेमाल से कैसे घर या ऑफिस के वास्तु दोषों को खत्म किया जा सकता है। 

घरेलू उपचार में और नाई की दुकान पर फिटकरी का उपयोग होते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इसके वास्तु उपाय के बारे में आपने नहीं सुना होगा। आज हम आपको फिटकरी के गुणों के बारे में बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि आखिर किस तरह फिटकरी के इस्तेमाल से वास्तु दोष से छुटकारा पाया जा सकता है। घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जो घरेलू उपाय के साथ-साथ वास्तु उपाय के लिये भी उपयोग में लाई जा सकती हैं।

Chanakya Niti: भूलकर भी इन चीजों पर न लगाएं पैर, वरना बर्बाद हो जाएगा हंसता-खेलता जीवन

अगर आपके घर या ऑफिस में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो उसे दूर करने को लिए आज ही 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे घर या ऑफिस के हर कमरे या कोने में रख दें । इससे विभिन्न वास्तु दोषों से होने वाली परेशानियों में कमी आयेगी और सुख-शांति के साथ धन-संपदा में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा अगर सोने से पहले काले कपड़े में फिटकरी बांधकर सिरहाने पर तकिये के नीचे रखें तो बुरे सपने नहीं आते और अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये अचूक उपाय, दुर्भाग्य होगा दूर और चमक जाएगी किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म