Virgo 17 Oct 2022 - 23 Oct 2022 (कन्या राशिफल 17 Oct 2022 - 23 Oct 2022): इस सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि चतुर्थ भाव पर होने से, आपको विशेष रूप से घर-परिवार के बुज़ुर्गों की सेहत का ख्याल रखने की ज़रूरत होगी। क्योंकि योग दर्शा रहे हैं कि उन्हें अपने किसी पुराने रोग के कारण समस्या हो, जिसका नकारात्मक प्रभाव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। इसके बाद चन्द्रमा के लाभ के एकादश भाव में गोचर करने से आपको आर्थिक तौर पर कोई बड़ा फ़ायदा होगा। जिसके कारण आप कोई नया घर या वाहन ख़रीदने का प्लान कर सकते हैं। नए सामान की खरीदारी से घर के सदस्य, आप से खासा खुश भी दिखाई देंगे।
इस पूरे ही सप्ताह आपको, समय समय पर अपने भाई-बहनों का उचित सहयोग मिलेगा और उनके सहायता से ही आप अपने पारिवारिक जीवन को सुचारु रुप से चला पाने में समर्थ रहेंगे। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि इस बारे में अपने भाई-बहन से संवाद करते रहें। इस सप्ताह के अंत में जब चन्द्रमा आपके लग्न में प्रवेश करेंगे, तब आप स्वयं को थोड़ा सुस्त महसूस कर सकते हैं या फिर विक्टिम-कॉम्प्लेक्स का शिकार हो सकते हैं, लेकिन बावजूद इसके, आप अपने द्वारा किये गए हर एक काम के लिए प्रशंसा पाने के लिए आतुर भी नज़र आएँगे। जिसके कारण आपको करियर में उन्नति करने का कोई शुभ अवसर मिलने के योग बनेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। क्योंकि इस दौरान आपको अपनी पूर्व की मेहनत का फल मिलेगा, जिससे आप परीक्षा में बेहतर करते दिखाई देंगे। हालांकि इसके लिए आपको भी, अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देने की सबसे अधिक ज़रूरत होगी।
उपाय: बुध बीज मंत्र "ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः" का 108 बार जाप करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं)
More Rashifal News