साप्ताहिक बिजनेसराशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026: इस सप्ताह कि शुरुआत सितंबर के माह में होगी अंत अक्टूबर की शुरुआत में। नया सप्ताह व्यापारियों के लिए लाभदायक रहने वाला है। सभी 12 राशियों में कुछ राशि के जातकों को कारोबार में बंपर लाभ मिलेगा। वहीं इन राशि वालों को अपने व्यापार को लेकर अधिक सावधान रहने पड़ेगा वरना एक भूल से बड़ा नुकसान हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि इस सप्ताह किन राशियों को ग्रह नक्षत्रों का साथ मिलेगा। आइए ऐसे में विस्तार से जान लेते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक बिजनेस राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। अगर आप काफी समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे तो इस हफ्ता आपको उसमें सफलता मिल सकती है। यह समय निवेश के लिए अति उत्तम है भविष्य में इसमें जबरदस्त लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि
यह सप्ताह वृषभ राशि के कारोबारी के लिए उत्तम रहेगा। कारोबार में चल रही मंदी दूर होगी। कोई नई बड़ी डील मिल सकती है जिसमें आगे चलकर जबरदस्त मुनाफा मिलेगा।
मिथुन राशि
आपके बिजनेस के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही लाभकारी रहेगा। कारोबार में बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। ध्यान रखें कि अपनी व्यावसायिक योजनाओं को किसी से साझा न करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के व्यापारियों के लिए यह हफ्ता अच्छा नहीं रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आय के मुकाबले खर्च अधिक हो सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। इस सप्ताह किसी भी तरह के निवेश करने से बचें।
सिंह राशि
सिंह राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह फायदेमंद रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगा। बस व्यापार में जो भी पेपर से जुड़े कार्य हो उसे ध्यान से करें।
कन्या राशि
नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। आईटी, मीडिया और कंसल्टेंसी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। अचानक से धन का लाभ मिल सकता है। कारोबार में विस्तार होने की भी संभावना बन रही है।
तुला राशि
इस सप्ताह नए बिजनेस पार्टनर्स के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। समय का सही उपयोग करें और अवसरों को हाथ से न जाने दें। वहीं अगर आपने पहले कहीं कोई निवेश किया है तो उसमें जबरदस्त मुनाफा मिलने का प्रबल योग बन रहा है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपको कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कारोबार में मंदी की स्थिति रह सकती है। वहीं इस समय शेयर मार्केट में बिना किसी एक्सपर्ट सलाह के पैसा न लगाएं।
धनु राशि
ट्रांसपोर्ट और फूड से जुड़े व्यापारियों को इस सप्ताह अच्छा मुनाफा मिलेगा। अगर आप किसी नए स्टार्टअप की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। ग्राहकों के साथ व्यवहार में मधुरता बनाए रखें आपके व्यापार के लिए यह फायदेमंद रहेगा।
मकर राशि
मेटल, कंस्ट्रक्शन और ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े व्यापारियों को इस सप्ताह जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। ये यात्राएं भविष्य में आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद साबित होंगी।
कुंभ राशि
यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ और लाभदायक रहने वाला है। अटके हुए काम पूरे होंगे और बाजार में फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। अपने काम को व्यवस्थित करें और प्लानिंग के साथ आगे बढ़ें। कला, क्राफ्ट, टूरिज्म और सर्विस सेक्टर से जुड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।
मीन राशि
बिजनेस के लिहाज से यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। अपने कारोबार पर विशेष रूप से ध्यान दें वरना कोई बड़ा मौका हाथ से निकल सकता है ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नए निवेश के यह समय उत्तम नहीं रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
साप्ताहिक करियर राशिफल: सिंह और मिथुन वालों को पेशेवर जीवन में मिल सकते हैं सुखद फल, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क
More Rashifal News