1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक करियर राशिफल: सिंह और मिथुन वालों को पेशेवर जीवन में मिल सकते हैं सुखद फल, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

साप्ताहिक करियर राशिफल: सिंह और मिथुन वालों को पेशेवर जीवन में मिल सकते हैं सुखद फल, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

 Written By: Anil Kumar Thakkar,  Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 27, 2026 11:04 am IST,  Updated : Sep 27, 2026 11:04 am IST

इस सप्ताह में कुछ राशियों के करियर को गति मिल सकती है। वहीं कुछ राशियों को सतर्कता भी बरतनी होगी। यहां विस्तार से पढ़ें 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 का साप्ताहिक करियर राशिफल।

Weekly Career Horoscope - India TV Hindi
साप्ताहिक करियर राशिफल Image Source : INDIA TV

साप्ताहिक करियर राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026: इस सप्ताह की शुरुआत सितंबर में और अंत अक्टूबर में होगा। ग्रहों-नक्षत्रों की चाल इस सप्ताह में कुछ राशियों को करियर के क्षेत्र में लाभ दिला सकती है और कुछ राशियों को सतर्कता भी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष राशि 

साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर से संबंध सुधारने की जरूरत होगी तभी लाभ भविष्य में मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में किसी अनचाही यात्रा पर जाने से बचें, अन्यथा तनाव और नुकसान हो सकता है। विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

वृषभ राशि 

पार्टनरशिप में नई परियोजना शुरू करने के लिए सप्ताह बेहतरीन है, लेकिन समझौते से पहले बातचीत स्पष्ट रखें। कार्यक्षेत्र में दूसरों की मदद लेने से न हिचकिचाएं; अहंकार के कारण सहायता से मना करना असफलता दे सकता है।

मिथुन राशि

विदेशों से जुड़ा व्यापार करने वालों को नए स्रोतों से बड़ा लाभ मिल सकता है। करियर में तरक्की के लिए किसी खर्चीली योजना में हाथ डालने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम और प्रोत्साहन मिलेगा।

कर्क राशि 

कार्यक्षेत्र में किसी भी काम को सटीकता से पूरा करने में थोड़ी चुनौती आ सकती है। खुद को सर्वोपरि मानकर सहकर्मियों की मदद न लेना नुकसानदेह होगा। बड़ी कंपनियों में कार्यरत लोगों और व्यवसाय शुरू करने की इच्छुक महिलाओं के लिए समय शुभ है।

सिंह राशि 

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके नाम रहेगा। भाग्य के पूर्ण सहयोग से आपके सभी कार्य बिना बाधा पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

कन्या राशि 

व्यापारियों को अपनी व्यावसायिक योजनाएं हर किसी के साथ साझा करने से बचना चाहिए। जो छात्र काफी समय से मेहनत कर रहे थे, उन्हें इस सप्ताह शिक्षकों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आगामी परीक्षाओं में प्रदर्शन बेहतर होगा।

तुला राशि 

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ साबित होगा। आप नई ऊर्जा के साथ काम पूरा करेंगे। जो लोग लकड़ी या कला के व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अनुकूल अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि 

व्यापारिक यात्रा पर जाने से पहले घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति इस सप्ताह मिल सकती है। जूनियर कर्मचारी आपसे प्रेरणा लेंगे।

धनु राशि 

कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बातचीत में सौम्यता बनाए रखें, वाणी की कठोरता आपकी छवि और सहयोग दोनों को प्रभावित कर सकती है। फैशन, डिजाइनिंग और रचनात्मक क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिलेंगे।

मकर राशि 

करियर क्षेत्र में आने वाले नए प्रस्ताव आकर्षक हो सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अतीत में छूटे हुए अवसरों को भुनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ राशि 

कार्यस्थल पर अपनी छवि को लेकर सतर्क रहें। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए बड़े संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं, तो शॉर्टकट अपनाने की बजाय सही प्रक्रिया और शिक्षकों के मार्गदर्शन का सहारा लें।

मीन राशि 

इस हफ्ते आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आमदनी में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे, लेकिन अति-उत्साह या घमंड में कोई काम अधूरा न छोड़ें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

पितृपक्ष में दिखें 5 संकेत तो रातों-रात बदल सकती है जिंदगी, पितरों की असीम कृपा का माने जाते हैं प्रतीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।