Weekly Horoscope 18 to 24 May 2026: इस हफ्ते चमकेगा इन राशियों का भाग्य, करियर और बिजनेस में मिलेगी बंपर सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 18th May to 24th May 2026: देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर से जानिए यह सप्ताह किन लोगों के लिए शानदार रहेगा और किन राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

Weekly Horoscope 18th May to 24th May 2026: नया सप्ताह शुरू होने वाला है। ऐसे में यह सप्ताह किन लोगों के लिए शानदार रहेगा और किन राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी? इन सभी सवालों के जवाब जानिए देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर से। तो चलिए जानते हैं 18 मई से 24 मई 2026 तक मेष से लेकर मीन राशि वालों का हाल।
Mesh Saptahik Rashifal- मेष साप्ताहिक राशिफल
ग्यारहवें भाव में राहु की उपस्थिति के कारण, पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह, आपकी सेहत ज्यादा अच्छी रहेगी और आपका स्वास्थ्य भी मजबूत होने से, आप काफी बेहतर भी महसूस करेंगे। यही वजह होगी कि आपको पुरानी बीमारियों से भी मुक्ति मिलने के योग, इस साल में बनेंगे। साथ ही आपका जीवन भी, इस दौरान ऊर्जा से भरपूर रहेगा।
इस सप्ताह आप जल्दी धन कमाने के लिए किसी प्रकार का कोई शॉर्टकट अपना सकते हैं, जिससे आप न चाहते हुए भी खुद को गैर-कानूनी पचड़े में फंसा देंगे। इसके परिणामस्वरूप आपकी छवि को नुकसान के साथ-साथ, आपको अतिरिक्त धन हानि होने के योग बनेंगे। हर किसी के लिए उसकी समस्याएं ही, हमेशा बड़ी होती है। और इस सप्ताह मुमकिन है कि आपकी परेशानी भी, आपके लिए ख़ासी बड़ी हो, लेकिन आपको इस बात को भी समझना होगा कि आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। ऐसे में उनसे अधिक अपेक्षा रखना, आपको आहत कर सकता है। इसलिए दूसरों से अधिक की उम्मीद इस सप्ताह करने से बचें।
शनि के बारहवें भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और आपके बॉस गुस्से के मूड में होंगे। जिसके चलते वो आपके हर काम में कमी ढूढ़ते दिखाई देंगे। इससे आपका मनोबल भी टूट सकता है, साथ ही आशंका है कि आपको कई बार दूसरे सहकर्मियों के बीच अपनी बेज़ती भी महसूस हो। 'कभी हम हारते है तो कभी हम जीतते हैं' और इस बात से आप भी भली-भांति परिचित है। परंतु जब भी शिक्षा में आपको असफलता का मुँह देखना पड़ता है तो, आप इस बात को पूरी तरह भूलते हुए, खुद को आहत कर लेते है। और ऐसा ही कुछ इस सप्ताह भी आपके साथ होने की आशंका अधिक रहेगी।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
Vrishabha Saptahik Rashifal- वृष साप्ताहिक राशिफल
केतु के चौथे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपके ऊपर कुछ अधिक, भावुक मिज़ाज छाया रहेगा। जिसके कारण आप दूसरों से खुलकर बात या संवाद करने में कुछ, संकोच महसूस कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप खुद को तनाव मुक्त रखना चाहते हैं तो, आपके लिए बेहतर यही होगा कि बीती बातों को दिल से निकालकर, नई शुरुआत करने का प्रयास करें। बृहस्पति के दूसरे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह की शुरुआत भले ही आपके लिए आर्थिक मुद्दों को लेकर अच्छी हो, लेकिन सप्ताह के अंत में किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। जिससे आप परेशान होंगे। ऐसे में शुरुआत से लेकर अंत तक, सही रणनीति के अनुसार ही अपना धन ख़र्च करें।
इस सप्ताह आपको अपने पिताजी या अपने बड़े भाई से, अपने अच्छे संबंध स्थापित करने के बहुत से अवसर मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके लिए भी ज़रूरी हैं कि आप उनका सम्मान करें और उनकी बातों व सलाह को उचित महत्व देते हुए, घरेलू परिथितियों को बेहतर करें। इस सप्ताह आपको सबसे अधिक, अपनी भावनाओं को काबू में रखने की हिदायत दी जाती है। क्योंकि संभव है कि इस सप्ताह आपके अंदर विलासिता की वृद्धि हो, जिसके कारण आप अपने करियर के प्रति, कुछ लापरवाह दिखाई देंगे। कई छात्र दूसरे छात्रों के उपकरण देखकर, अपने पास उनका अभाव महसूस कर सकते हैं। जिसके कारण वो इस सप्ताह, अपने घरवालों से किसी नए स्मार्ट फोन या लैपटॉप की मांग भी करते दिखाई देंगे। हालांकि उन्हें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि आपके माता-पिता पहले ही अपना खून-पसीना एक करके, आपको उत्तम शिक्षा दिला रहे है और अब आपकी ये मांग, उनके आर्थिक बजट को बिगड़ते हुए, उनपर अतिरिक्त बोझ डाल सकती हैं।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
Mithun Saptahik Rashifal- मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए ऊर्जा से भरी नहीं होने वाली, और आप छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाते भी दिखाई देंगे। ऐसे में आपको खुद को थोड़ा शांत करने की ज़रूरत होगी, अन्यथा आपका ये चिड़चिड़ा स्वभाव आपकी सेहत को खराब कर सकता है। बृहस्पति के पहले भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह आप अपने व्यापार में विस्तार करने के लिए, किसी प्रकार का लोन या ऋण लेने का प्लान कर सकते हैं। हालांकि इस समय आपको बैंक या किसी अन्य संस्था से लोन भी मिल सकेगा, परंतु धन से जुड़े लेन-देन को करते समय, आपको शुरुआत से ही काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत होने वाली है।
इस सप्ताह आप अपने किसी पुराने मित्र, साथी या प्रेमी को किसी और के साथ देखकर थोड़ा उदास हो सकते हैं। इस कारण आप परिवार के साथ समय व्यतीत करने से भी बचते हुए, अकेला रहना अधिक पसंद करेंगे। शुरुआत से ही आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि, किसी से भी तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे सफलता पूर्वक करने में सक्षम न हों। क्योंकि शनि के दसवें घर में होने की वजह से , संभव है कि आप जोश में आकर कार्यक्षेत्र पर काम की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी लेते हुए, अपने वरिष्ठ अधिकारियों को कोई ऐसा वादा कर दो, जिसे बाद में पूरा करने में आपको मानसिक तनाव से ग्रस्त होना पड़े। इससे आपकी छवि प्रभावित होने के साथ ही, आपको भी दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है। इस राशि के जो छात्र नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह नौकरी मिलने में अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। ऐसे में हार न मानते हुए, निरंतर प्रयास करते रहें। अगर ज़रूरत पड़े तो, आप अपने घर के बड़ों की भी मदद ले सकते हैं।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
Karka Saptahik Rashifal- कर्क साप्ताहिक राशिफल
बृहस्पति के बारहवें भाव में होने के कारण, पिछले सप्ताह में आपको बेहतर स्वस्थ्य के लिए जितनी मेहनत करनी पड़ रही थी, इस सप्ताह आपको उससे कम प्रयासों के बाद ही, सेहतमंद जीवन की प्राप्ति हो सकेगी। क्योंकि इस दौरान सेहत की दृष्टि से, आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। संभव है कि आपके माता-पिता या आपका साथी किसी जरूरी काम के लिए, इस सप्ताह आप से पैसे मांग सकता है। जिसके चलते आपको उन्हें धन देना भी पड़ेंगा, लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब होने की संभावना बढ़ जाएगी।
दूसरों के प्रयासों में से आपका बेमतलब नुक्स निकालना, इस सप्ताह परिवार के कुछ सदस्यों से आपका झगड़ा करा सकता है। इसलिए अपनी इस आदत में बदलाव लेकर आएं और दूसरों के काम की प्रशंसा करें, न की उनके काम में से कमी निकालें। यह समय काफी अच्छा साबित होगा क्योंकि इस दौरान, आप कुछ नए उत्पादों को शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही इस सप्ताह आप, कुछ नये जोखिम लेने से भी आप नहीं कतरायेंगे, जिससे आपको इन दौरान लाभ अवश्य मिलेगा। वो छात्र जो अपनी इच्छा अनुसार किसी अच्छे स्कूल या कॉलेज में एडमिशन का सपना देख रहे थे, उन्हें इस सप्ताह कुछ निराशा हाथ लग सकती है। क्योंकि संभव है कि आपको किसी के माध्यम से कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो, जिससे आपका मन उदास हो सकता है।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
Singha Saptahik Rashifal- सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको अनुभव होगा कि, आस-पास के लोग आपसे अधिक मांग और अपेक्षा रख रहे हैं। ऐसे में आप उनकी हर मांग को पूरा करने के लिए, आप खुद पर अतिरिक्त दबाव महसूस करेंगे। परंतु आपको ये समझना होगा कि जितना आप कर सकते हैं, उससे ज़्यादा किसी से भी वादा न करें और केवल दूसरे को ख़ुश करने के लिए ख़ुद को बेकार के तनाव से नहीं थकाएं। शनि के आठवें भाव में होने के कारण, नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह पैसों की सबसे अधिक आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन पूर्व के दिनों में आपके द्वारा किये गए फिजूलखर्ची के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। इससे आपको विपरीत परिस्थितियों से भी दो-चार होना पड़ सकता हैं।
अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले, इस सप्ताह आपको दूसरे सदस्यों की भी राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। अन्यथा आप घरवालों के हित में जिस फैसले को लेने का सोच रहे थे, वो उन्हें आपके ही विरुद्ध कर सकता है। इस राशि के व्यापारियों को इस सप्ताह, कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि अभी इस यात्रा से परहेज करें, अन्यथा इससे आपको मानसिक तनाव के साथ-साथ, आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। इस सप्ताह आपकी राशि के कई जातक, पिछली ग़लतियों से भी सीख न लेते हुए, पुनः उन्हें दोहराने का कार्य करेंगे। जिसके कारण उन्हें अपने शिक्षा के क्षेत्र में, बहुत प्रतिकूल परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसे में इस बात को याद रखें कि, असफल होकर भी आप बहुत कुछ सीखते हैं।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
Kanya Saptahik Rashifal- कन्या साप्ताहिक राशिफल
बृहस्पति के दसवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य राशिफल को देखें तो, आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। जिसके चलते आप जीवन के और क्षेत्रों में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर पाएंगे। साथ ही इस दौरान आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को भी मिलेगी, जिसके परिणामस्वरूप आप अपने जीवन से जुड़े हर उन निर्णयों को सरलता के साथ ले सकेंगे, जिन्हें लेने में आपको पूर्व में ख़ासा परेशानी हो रही थी। इस सप्ताह कई लोगों के जीवन में कुछ ऐसा घटित हो सकता है, जिसके चलते आप दिल खोलकर पैसों का ख़र्च करते हुए, दूसरों को पार्टी देने तक का प्लान कर सकते है। हालांकि इस दौरान कुछ भी जल्दबाजी में करने से बचें, अन्यथा आपको बाद में महसूस होगा कि आपने ज़रूरत से ज्यादा धन की बर्बादी कर दी है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले, इस सप्ताह आपको दूसरे सदस्यों की भी राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। अन्यथा आप घरवालों के हित में जिस फैसले को लेने का सोच रहे थे, वो उन्हें आपके ही विरुद्ध कर सकता है।
करियर में बेहतर करने के लिए इस सप्ताह आपको खुद को हर प्रकार से सभी तरह के नकारात्मक विचारों से दूर रखने की ज़रूरत होगी। अन्यथा ये नकारात्मक विचार आपको भर्मित करते हुए अपने लक्ष्य से दूर कर सकते है, जिससे आपको आने वाले समय में बहुत परेशानी हो सकती है। सातवें भाव में शनि होने के कारण, इस सप्ताह कई छात्रों के ऊपर, उनके करियर को लेकर घरवालों और रिश्तेदारों का अतिरिक्त दबाव होगा। जिससे वो अपना मन शिक्षा में नहीं लगा सकेंगे। ऐसे में आपको ये बात समझने की ज़रूरत होगी कि अगर अपने करियर का चुनाव, आपके द्वारा ही किया जाना है तो, आपको किसी भी तरह के दबाव में आकर, कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए। इसलिए खुद भी इस बात समझें और ज़रूरत पड़ने पर, इस बारे में अपने घरवालों के साथ बैठकर उनसे बातचीत भी करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
Tula Saptahik Rashifal- तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको नेत्र से जुड़ी कुछ समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि, धूल भरी या अधिक प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें और जितना संभव हो सुबह हरी घास पर नंगे पैर, करीब 30 मिनट तक चलें। इससे आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। राहु के पांचवें घर में होने की वजह से, अपना धन किसी भी प्रकार की कमेटी या किसी भी ग़ैरक़ानूनी निवेश में लगाने से बचें, चाहे फिर आपको उसका अच्छा मुनाफ़ा भले ही दिखाई दे रहा है। क्योंकि संभव है कि शुरुआत में आपको अपना धन सुरक्षित दिखाई दें, लेकिन बाद में उससे आपको कोई बड़ा नुकसान मिल सकता है।
इस सप्ताह संभव है कि आप अपने किसी निर्णय को लेकर, अपने परिवार को समझाने में पूरी तरह असफल रहे। जिससे आप उन्हें अपने खिलाफ तो करेंगे ही, साथ ही आपके इस निर्णय को लेकर भी आपको उनसे बिलकुल भी सहयोग नहीं प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े आपकी राशि के जातकों के लिए ग्रहों की गोचरीय स्थिति से, इस सप्ताह करियर में पदोन्नति करने के कई शुभ अवसर मिलने के योग बनेंगे। जिसके कारण पूर्व में जो स्थिति खराब हुई थी, वो पुनः इस दौरान पटरी पर आ जाएँगी। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने का सोच रहे थे, उन्हें इस हफ्ते धैर्य रखकर चलने और अपनी मेहनत जारी रखने की ज़रूरत है। क्योंकि योग बन रहे हैं कि ऐसा करके ही आप, सप्ताह के अंत में सफलता हासिल कर सकेंगे।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
Vrishchika Saptahik Rashifal- वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
बृहस्पति के आठवें भाव में होने के कारण, आपका ज़रूरत से ज़्यादा खाने का शौक, आपको बदलने की ज़रूरत होगी। क्योंकि इस दौरान आप स्वंम भी अपनी इस खराब आदत में बदलाव लेकर आने के लिए, उचित प्रयास करते दिखाई देंगे। जिसके लिए आप सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते दिखाई देंगे। इस सप्ताह आपको हर प्रकार के अपने निवेश और उससे जुड़ी तमाम भविष्य की योजनाओं को, गुप्त रखने की सबसे अधिक ज़रूरत होगी। अन्यथा आपकी इन योजनाओं से कोई आपका करीब, अपना फ़ायदा उठाते हुए आपको धन हानि दे सकता है।
इस सप्ताह आपका व्यवहार देखकर, दूसरों को ऐसा प्रतीत हो सकता है कि पारिवारिक-मोर्चे पर आप ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं और आपको अपने निजी जीवन में कई ऐसी अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते आप अंदर ही अंदर घुटन महसूस कर रहे है। राहु के चौथे घर में होने की वजह से, आपके इस व्यवहार के कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र पर, अपना मन कार्यों में लगाने में भी कुछ दिक्कत आ सकती है। यदि बात करें आपके कार्यक्षेत्र की तो, उसके नजरिए से ये सप्ताह केवल और केवल आपके ही नाम रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान भाग्य आपका पूरी तरह से साथ देगा, जिसके कारण आप जिस भी कार्य में अपने हाथ डालेंगे, उसे बिना किसी बाधा के पूरा करने में सफल रहेंगे। इसलिए इस मौके को अपने हाथ से न फिसलने देते हुए, इसका भरपूर फायदा उठाए और करियर में उन्नति का रास्ता सुनिश्चित करें। इस सप्ताह शिक्षा के कारण घर से दूर रह रहे छात्रों का ये सारा सप्ताह बर्तन मांजने और कपड़े धोने जैसे घरेलू कामों में बिताना पड़ेगा। जिससे उन्हें कुछ परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपने सप्ताह का बेहतर उपयोग करने की योजना बनाना ही आपके लिए उचित रहेगा।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
Dhanu Saptahik Rashifal- धनु साप्ताहिक राशिफल
शनि के चौथे भाव में होने के कारण, भावनात्मक तौर पर ये सप्ताह, आपके लिए अच्छा नहीं होगा। क्योंकि इस दौरान आप अपने जीवन के कई बड़े फ़ैसलों को लेकर, थोड़ा असमंजस की स्थिति में दिखाई देंगे। इससे आपके मानसिक तनाव में भी बढ़ोतरी होने के योग भी बनेंगे। राहु के तीसरे भाव में होने के कारण, आर्थिक मामले के लिहाज़ से आपकी राशि के जातकों के लिए, ये सप्ताह काफी अच्छा होने की संभावना है। क्योंकि इस दौरान कई ग्रहों की दृष्टि, आपकी आय को बढ़ाने और आपके संचित धन में जोड़ने के लिए, आपको अनेकों अवसर प्रदान करने का कार्य करेगी।
इस सप्ताह आप अपने दोस्तों और करीबियों के साथ बेहतरीन वक़्त बिता सकेंगे। इस दौरान आप उनके साथ किसी सुंदर यात्रा या पिकनिक पर, जाने का प्लान भी कर सकते हैं। हालांकि इस समय गाड़ी चलाते वक़्त, ज़्यादा सावधानी बरतें, अन्यथा किसी प्रकार की हानि हो सकती है। ये सप्ताह करियर के लिहाज़ से, आपके लिए शुभ साबित होगा। क्योंकि इस राशि के कई जातकों को किसी विदेश यात्रा पर जाने के, कई शुभ मौके मिलेंगे। जिससे आप कुछ नया सीखते हुए, अपने विकास के लिए कई उचित स्रोत स्थापित कर सकेंगे। इस सप्ताह आप यदि कोई परीक्षा देने वाले हैं तो, आपको हर प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों जैसे नकल, आदि से बचना होगा। अन्यथा आप अपने साथ-साथ अपने भविष्य को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
Makara Saptahik Rashifal- मकर साप्ताहिक राशिफल
घर परिवार और निजी जीवन में चल रही तनाव ग्रस्त गतिविधियां आपको अंदर से मायूस और बेचैन कर सकती है। हालांकि इस दौरान आप अपनी बेचैनी को दूसरों से छुपाते दिखाई देंगे, जिससे आपके स्वभाव में कुछ आक्रामकता की वृद्धि भी हो सकती है। केतु के आठवें भाव में होने के कारण, आर्थिक जीवन में चल रही उठा-पथक के चलते, इस सप्ताह आपका अपने जीवनसाथी या प्रेमी से कोई बड़ा विवाद होने की आशंका है। इसके लिए संभव है कि आप धन को लेकर बेहद असहाय महसूस करेंगे और आपको अपनी फ़िज़ूलखर्ची को लेकर, अपने साथी से लेक्चर भी सुनने को मिल सकता है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने में, इस सप्ताह आपको विशेष सफलता मिलेगी। साथ ही ये समय घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित पड़े घर के काम-काज के लिए भी, अच्छा सप्ताह सिद्ध होगा।
बृहस्पति के छठे भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम के चलते, आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस से डॉट पड़ सकती है। क्योंकि आशंका है कि उस कार्य में आप कुछ गड़बड़ कर दें, जिसके कारण आपको उनकी आलोचनाओं का सामना करना पड़ें। ऐसे में हर काम को पूरी श्रद्धा के साथ सही से पूरा करना ही, आपके लिए एकमात्र विकल्प सिद्ध हो सकता है। इस सप्ताह कई तरह की पार्टी या अन्य कार्यों से छात्र अपना मनोरंजन करते दिखाई देंगे, जिसके कारण वो अपनी पढ़ाई-लिखाई के प्रति कुछ लापरवाह भी हो सकते है। इसका नकारात्मक प्रभाव सीधा उन्हें आने वाली परीक्षाओं में उठाना पड़ेगा।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
Kumbha Saptahik Rashifal- कुम्भ साप्ताहिक राशिफल
बृहस्पति के पांचवें भाव में होने के कारण, आपका सेहत में इस सप्ताह होने वाले कई सकारात्मक बदलाव, कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में आपको दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करने में मदद करेंगे। जिसके कारण आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, साथ ही आप हर निर्णय को लेने में भी खुद को पूरी तरह सक्षम पाएंगे। इस सप्ताह किसी भी करीबी रिश्तेदारों के घर जाना, आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। क्योंकि संभव है कि वो आपसे किसी प्रकार की आर्थिक मदद की उम्मीद करें।
यदि इस सप्ताह आप घर के लोगों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप ऐसा करके अपने हितों को ही नुक़सान पहुंचाएंगे। इसलिए हर स्थिति में धैर्य से काम लेते हुए, उसका समाधान खोजने का प्रयास करें। घर-परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य हानि संभव है, जो आपके मानसिक तनाव में वृद्धि का भी मुख्य कारण बनेगा और आप कार्यस्थल पर अपना बेहतर योगदान देने में असमर्थ महसूस करेंगे। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके करियर को भी बाधित करने का कार्य करते हुए, आपकी चिंताओं में वृद्धि ला सकता है। जो तुरंत शिक्षा समाप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें इस सप्ताह नौकरी मिलने की अच्छी संभावना दिखाई देती है। साथ ही वो छात्र जो विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं, उनकी मुराद भी इस दौरान पूरी होने की संभावना है।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
Meena Saptahik Rashifal- मीन साप्ताहिक राशिफल
राहु के बारहवें भाव में होने के कारण, भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए, अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। इसके लिए आप अच्छी-अच्छी किताबे बढ़ सकते हैं या योग व व्यायाम का सहारा लेते हुए, खुद को सेहतमंद रखने का प्रयास कर सकते हैं। यदि आपने अपना पैसा सट्टेबाज़ी या शेयर बाज़ार में लगा रखा था, तो आपको इस सप्ताह भारी नुकसान होने की पूरी-पूरी संभावना है। साथ ही आशंका है कि आप उस पैसों को वापस पाने के लिए, अपना और धन गलत काम में निवेश कर सकते हैं। इसलिए जितना संभव को खुद को सट्टेबाज़ी जैसी गलत आदतों से दूर रखना ही, इस सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। आप हमेशा अपने बारे में और अपनी ज़रूरतों को लेकर ही कई निर्णय लेते हैं। परंतु इस सप्ताह आपको खुद के बारे में ज्यादा न सोचते हुए, घर के दूसरे सदस्यों की ज़रूरतों पर भी अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी। इसलिए कोई भी योजना बनाते वक़्त, उनकी जरूरतों को नज़रअंदाज़ करने से बचें।
करियर राशिफल के संकेतानुसार, अगर आप पेशेवर क्षेत्र से जुड़े हैं और किसी अच्छी नौकरी में कार्यरत हैं तो, ये सप्ताह आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान आपको आपके क्षेत्र में, आगे बढ़ने के कई मौके मिलेने के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह छात्रों के व्यवहार में कई परिवर्तन आने की आशंका रहेगी, जिसके कारण इस राशि के छात्रों की अपने गुरुजनों के साथ, बहस हो सकती है। हालांकि उन्हें इस तरह के किसी भी झगड़े से बचने की ज़रूरत होगी, अन्यथा दूसरे शिक्षकों और आपके अन्य सहपाठियों के बीच आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है। जिसके कारण आप भविष्य में उनकी मदद और सहयोग से भी खुद को वंचित कर देंगे।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)
ये भी पढ़ें-